गोविंदा का बड़ा खुलासा, इंडस्ट्री में नाम खराब कर किया जाता है बाहर

Govinda: गोविंदा ने पॉडकास्ट में फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कई चौंकाने वाले बयान दिए. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में नाम खराब कर लोगों को बाहर किया जाता है. उन्होंने अमिताभ बच्चन व राजेश खन्ना का जिक्र भी किया. जानिए आखिर गोविंदा ने किसपर कसा तंज?

Govinda: गोविंदा इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी और बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में वे सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में नजर आए, जहां उन्होंने अपने करियर और इंडस्ट्री को लेकर कई बेबाक बातें कहीं. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने एक समय में बहुत सारी फिल्में इसलिए साइन की थीं ताकि लोगों का भला हो सके, तो उन्होंने साफ कहा, “मैं लोगों का नहीं, अपना भला चाहता था.”

आगे बातचीत में जब यह सवाल उठा कि कई फिल्में न करने से उनकी इमेज पर असर पड़ा, तो गोविंदा ने दो टूक जवाब दिया. उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में किसका नाम अच्छा है, ये कहना मुश्किल है. जिनका नाम अच्छा दिखता है, वे जरूरी नहीं कि वैसे ही हों.

इंडस्ट्री के माहौल पर कसा तंज

गोविंदा ने इंडस्ट्री के माहौल पर भी तंज कसते हुए कहा कि यहां जिनसे लोग ज्यादा प्यार दिखाते हैं, असल में उनसे डरते भी हैं. उन्होंने कहा कि इज्जत और बेइज्जती देने वाला ऊपर वाला है, लेकिन उसके आसपास के लोग इसका फायदा उठाते हैं.

अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना का भी जिक्र

उन्होंने यह भी दावा किया कि कई बार किसी का नाम खराब कर उसे इंडस्ट्री से बाहर करने की कोशिश की जाती है. उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन भी एक दौर में कई सालों तक फिल्मों से दूर रहे थे. क्या इसका मतलब यह है कि उन्हें एक्टिंग नहीं आती थी? इसी तरह राजेश खन्ना का भी जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें भी एक समय पर साइडलाइन कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें: सुनीता के आरोपों के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर मची हलचल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >