अनुपमा में आएगा लीप, गोवा में शुरू होगी कहानी, प्रार्थना की होगी मौत

Anupama के होली एपिसोड में खूब ड्रामा देखने को मिलेगा. प्रेरणा के बारे में अनु को पता चलेगा. वह जान जाएगी कि प्रेरणा उसके दामाद प्रेम से प्यार करती है. आने वाले एपिसोड में प्रार्थना की मौत हो जाएगी.

Anupama: टीवी सीरियल अनुपमा के नये एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा और वसुंधरा मिलकर बच्चे को तैयार करती हैं. दूसरी तरफ होली के जश्न के दौरान घर में रंग और मस्ती का माहौल बन जाता है. परितोष भांग तैयार करता है और अनिल और पराग उसे पी लेते हैं, जिससे वे नशे में झूमने लगते हैं. प्रेरणा चाहती है कि प्रेम सबसे पहले उसे रंग लगाए, लेकिन प्रेम ऐसा नहीं करता. इससे प्रेरणा और बेचैन हो जाती है.

प्रेम से प्यार करती है प्रेरणा

अनुपमा को महसूस होता है कि प्रेरणा बार-बार प्रेम के करीब आने की कोशिश कर रही है. वह प्रेरणा से सवाल करती है कि वह राही और प्रेम के आसपास क्या कर रही थी. इसी बीच परी सच्चाई बताते हुए कहती है कि प्रेरणा के मन में प्रेम के लिए भावनाएं हैं. यह सुनकर अनुपमा हैरान रह जाती है. आखिरकार प्रेरणा खुद कबूल कर लेती है कि वह प्रेम से प्यार करती है, जबकि प्रेम पहले से राही का पति है. अनुपमा उसे समझाती है कि किसी शादीशुदा रिश्ते के बीच आना गलत है.प्रेरणा यह कहकर सबको चौंका देती है कि वह अपने दिल को नहीं रोक पा रही. यह सुनकर अनुपमा चौंक जाती है.

अनुपमा को आएगी माया की याद

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, प्रेरणा से कहती है कि किसी और के पति से प्यार करना गलत है. प्रेरणा कहती है उनकी पीढ़ी में यह आम बात है. प्रेम, अनु को बताता है कि वह उससे प्यार नहीं करता है. प्रेरणा कहती है कि इसीलिए वह उससे प्यार करती है. प्रेरणा को देखते ही अनुपमा को माया की याद आ जाती है.

शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट

आने वाले एपिसोड्स में कहानी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. जानकारी के मुताबिक शो में लगभग एक साल का टाइम लीप आने वाला है और कहानी का नया चैप्टर गोवा में शुरू होगा. इस लीप से पहले दिखाया जाएगा कि प्रार्थना की मौत एक हादसे में हो जाएगी, जिसकी वजह से उसकी मौत हो जाएगी. पराग खुद को इस हादसे के लिए जिम्मेदार मानने लगेगा.

यह भी पढ़ें- अनुपमा: 3 महीने के लिए लंदन जाएगी अनु, बेटी को लेकर आमने-सामने आए गौतम-अंश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >