Sonu Sood Wife Accident: सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, एक्टर बोले- ज्यादा चोट लगे बिना...

Sonu Sood Wife Accident: सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का मुंबई-नागपुर हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया है. उनका इलाज चल रहा है. हादसा 24 मार्च को हुआ, जब वह अपनी बहन और भांजे के साथ कहीं जा रही थी.

Sonu Sood Wife Accident: बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद की पत्नी सोनाली का नागपुर हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना उस समय हुई, जब सोनाली अपनी बहन और भांजे के साथ यात्रा कर रही थीं. सभी को चोटें आईं है और उनका नागपुर के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है. एक्सीडेंट 24 मार्च को हुई. सोनू सूद ने पत्नी के एक्सीडेंट को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ”भगवान की कृपा है कि वह ठीक है और बिना ज्यादा चोट लगे, बच निकली. ओम साई राम.”

सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट

सोनू सूद अपनी पत्नी के एक्सीडेंट का सुनकर तुरंत नागपुर पहुंचे और उनका हालचाल लिया. अभिनेता के प्रवक्ता ने कंफर्म करते हुए कहा, “हां, सोनाली का एक्सीडेंट हुआ है. सोनू उनकी देखभाल कर रहे हैं.” इधर अस्पताल के अधिकारियों ने बताया है कि सोनाली और उनके भांजे को डॉक्टर्स देख रहे हैं और अगले 48-72 घंटों तक उन्हें पूरी चिकित्सा सुविधा दी जाएगी. इस बीच, सोनाली की बहन, जो गाड़ी में थी, उन्हें मामूली चोटें आईं और वह बच गई.

कब सोनू और सोनाली की हुई थी शादी

सोनू सूद की वाइफ सोनाली लाइमलाइट से दूर रहती हैं, जबकि एक्टर जरूरतमंदों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं. कोरोना के समय में उन्होंने कई प्रवासियों की मदद की. सोनू सूद ने 1996 में सोनाली से शादी की थी. वह एक तेलुगु महिला हैं, जो आंध्र प्रदेश की रहने वाली हैं. कपल के दो बेटे हैं, जिनका नाम अयान और इशांत है. सोनाली ने नागपुर विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री हासिल की है. वह पेशे से फिल्म निर्माता हैं.

यह भी पढ़ें- Jaat Movie में सनी देओल के दिल पर दस्तक देने वाली रेजिना कैसेंड्रा कौन है? कभी ‘लेस्‍बियन’ बन मचाया बवाल

यह भी पढ़ें-Ajay Devgn Net Worth: कितने करोड़ के मालिक है रेड 2 के अमय पटनायक, जानिए उनकी नेटवर्थ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >