लता मंगेशकर, प्रियंका, विक्की कौशल ने राहत कोष में दिया दान

स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, विक्की कौशल समेत अनेक कलाकारों ने देश में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने का प्रयास कर रहे विभिन्न राहत कोषों में चंदा देने की मंगलवार को जानकारी दी.

स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, विक्की कौशल समेत अनेक कलाकारों ने देश में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने का प्रयास कर रहे विभिन्न राहत कोषों में चंदा देने की मंगलवार को जानकारी दी. चाहे नकद हो या नेक काम के जरिए भारतीय उद्योग जगत से अधिक से अधिक हस्तियां अपना समर्थन देने के लिए आगे आ रही हैं. मंगेशकर ने ट्विटर पर घोषणा की कि वह मुख्यमंत्री सहायता कोष में 25 लाख रुपये दान कर रही हैं जो इस मुश्किल समय में सरकार की मदद करने की उनकी ड्यूटी का हिस्सा है. प्रियंका ने पति पॉप गायक निक जोनास के साथ पीएम-केयर्स, यूनिसेफ, गूंज, डॉक्टर्स विदाउट बार्डर्स, नो किड हंगरी और एसएजी-एएफटीआरए समेत 10 परोपकारी संस्थाओं में अघोषित राशि दान की.

प्रियंका ने ट्विटर पर कहा कि ये संगठन कोविड-19 प्रकोप से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए शानदार काम कर रहा है. प्रियंका ने लोगों से आगे आने और अपने-अपने हिस्से का योगदान करने की अपील की. निक ने कहा कि इन संगठनों का उल्लेख करने का मकसद जागरुकता पैदा करना है. करीना कपूर का कहना है कि वह, पति सैफ अली खान और बेटा तैमूर खान यूनिसेफ, गिव इंडिया और इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर ह्यूमन वैल्यूज का समर्थन करते हैं. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, ऐसे मुश्किल हालात में हमें साथ आकर एक-दूसरे की मदद करने की जरुरत है…. हम उन सभी से ऐसा करने की अपील करते हैं, जो इसकी क्षमता रखते हैं. वहीं इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कैटरीना ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष और पीएम-केयर्स दोनों में धनराशि दान की है.

उन्होंने लिखा, “इस वैश्विक महामारी ने विश्व में जिस तरह की मुश्किलें खड़ी की हैं उसे देखना बहुत दुखद है.” आलिया भट्ट ने पीएम-केयर्स कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान दिया. अभिनेता विक्की कौशल ने कहा कि वह पीएम-केयर्स और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये का दान कर रहे हैं. सारा अली खान ने भी राहत कार्यों के लिए अघोषित राशि दान करने की जानकारी दी. अभिनेता अली फजल ने जरूरतमंदों को खाने के पैकेट बांटे. प्रसिद्ध मराठी अभिनेता साई तमहांकर ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में डेढ़ लाख रुपये का चंदा दिया है. अभिनेता प्रकाश राज ने कहा कि वह केरल के कोवलम शहर में हर दिन 250 बेघर दिहाड़ी मजदूरों को खाना खिला रहे हैं. प्रकाश राज ने ट्वीट किया, “अपने आस-पास एक परिवार की मदद करें.” अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा, वरुण धवन, सोनम कपूर, राजकुमार राव, कार्तिक आर्यन, करण जौहर, भूषण कुमार समेत फिल्म उद्योग की कई हस्तियों ने विभिन्न राहत कोषों में दान किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >