फिल्म 'शोले' में कभी था ही नहीं सांभा का रोल... इस वजह से जोड़ा गया किरदार, जावेद अख्तर ने बताई वजह

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने फिल्म शोले को लेकर एक मजेदार किस्सा सुनाया है. उन्होंने कहा कि फिल्म में कभी सांभा का किरदार ही नहीं था. वो तो जब मैंने डायलॉग लिखा, तो लगा कि गब्बर का कोई तो सहारा होना चाहिए, तो ले आया सांभा को...

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर गीतकार, शायर और पटकथा लेखक जावेद अख्तर आज टाटा स्टील झारखंड के लिटरेरी मीट में शामिल होने के लिए पहुंचे. यहां उन्होंने सुपरहिट फिल्म शोले के डायलॉग का एक मजेदार किस्सा दर्शकों से शेयर किया.

जावेद अख्तर ने कहा कि जब मैं शोले फिल्म का डायलॉग लिख रहा था, उस दौरान सांभा का कोई किरदार था ही नहीं. वो तो मैं था, जिसने उन्हें पूरी फिल्म में तीन जबरदस्त डायलॉग दिए, जो काफी ज्यादा फेमस हो गए.

इसके पीछे की कहानी बताते हुए जावेद अख्तर ने खुलासा किया कि गब्बर इसमें विलेन था और हर बदमाश के पास कोई न कोई चमचा होता ही है, तो मैंने सोचा यहां भी कुछ ऐसा ही किया जाए.

जावेद अख्तर ने कहा, इस फिल्म में एक फेमस डायलॉग था, ‘कितना इनाम रखे है सरकार हम पर? ये कुछ जम नहीं रहा था. इसके बाद मैंने सोचा, क्यों न सांभा का किरदार इसमें जोड़ दिया जाए और फिर मैंने लिखा, अरे ओ सांभा, कितना इनाम रखे है, सरकार हम पर? इस पर सांभा कहता है, पूरे पचास हजार.

जावेद अख्तर ने ये भी कहा कि जिस भी फिल्म में मुझे लगता है कि कुछ गलत या फिर वल्गर दिखा रहे हैं. वो फिल्म कभी करता ही नहीं. सीधे तौर पर मना कर देता हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >