Salman Khan ने मदद के लिए अकाउंट में ट्रांसफर किये पैसे, असिस्टेंट डायरेक्टर ने स्क्रीनशॉट दिखाकर कहा- शुक्रिया

Salman Khan और उनका एनजीओ बीइंग ह्यूमन फाउन्डेशन (Being Human Foundation) लगातार लोगों की हेल्प कर रहा है.

कोरोना वायरस (Coronavirus) से जंग पूरा देश लड़ रहा है. इसे फैलने से रोकने के लिए देश को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है. इस दौरान लोगों की मदद के लिए आम से लेकर खास लोग आगे आये. बॉलीवुड सितारों ने दिल खोलकर दान दिया और हर सम्भव लोगों की मदद कर रहे है. ऐसे में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और उनका एनजीओ बीइंग ह्यूमन फाउन्डेशन (Being Human Foundation) लगातार लोगों की हेल्प कर रहा है.

Also Read: Salman की बुराई करने के बाद मिली थी दुष्कर्म और एसिड अटैक की धमकी, Sona Mohapatra ने किया खुलासा

सलमान खान ने पीएम केयर्स फंड में दान देने के साथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले 25 हजार लोगों की आर्थिक सहायता करने का फैसला किया था. ये मदद वो अपनी संस्था बीइंग ह्यूमन फाउन्डेशन के सहयोग से कर रहे है. सलमान के इस एनजीओ ने लोगों के खाते में पैसे पहुंचाने भी शुरू कर दिए हैं.

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज शर्मा ने इसका स्क्रीनशॉट शेयर किया है. मनोज ने बैंक से आये मैसेज का स्क्रीनशॉट ट्वीट किया है. मैसेज में लिखा है कि उनके खाते में Being Human द्वारा पैसे ट्रांसफर किये गये हैं.

मनोज ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सलमान सर, दुर्भाग्य से मुझे कभी आपके साथ काम करने का मौका नहीं मिला, न ही मैं कभी आपकी टीम का सदस्य रहा हूं, आप हजारों लोगों की आर्थिक सहायता कर रहे हो जो फिल्म इंडस्ट्री में बिना किसी पहचान के काम कर रहे हैं. मैं बता नहीं सकता कि हम आपके कितने शुक्रगुजार हैं.’

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. पिछले तीन दिनों में आठ राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या दोगुनी हो गयी है. वहीं महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 7000 के पार चली गयी है. भारत में अभी तक 30000 के करीब कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. वहीं 934 लोगों की मौत हो चुकी है. बात दुनिया की करें तो, इस महामारी से अभी तक दो लाख से अधिक लोग अपना जान गंवा चुके हैं. वहीं 26 लाख लोग इससे संक्रमित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >