सलमान खान ने हीरामंडी की इस एक्ट्रेस को शादी के लिए किया था प्रपोज, एक्टर को होना पड़ा था रिजेक्ट

शर्मिन सहगल तब से सुर्खियां बटोर रही हैं, जब से उन्होंने संजय लीला भंसाली की हीरामंडी: द डायमंड बाजार में आलमजेब का किरदार निभाया है. अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उन्हें एक बार सलमान खान ने शादी के लिए प्रपोज किया था.

बॉलीवुड अभिनेत्री शर्मिन सहगल हाल ही में संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म हीरामंडी-द डायमंड बाजार में अपने किरदार के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं. उन्होंने आलमजेब का रोल निभाया था, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. अब उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह बचपन में अक्सर अपने मामा यानी संजय लीला भंसाली के सेट पर जाया करती थी. एक किस्सा याद करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि सलमान खान ने उन्हें एक बार शादी के लिए प्रपोज भी किया था.


सलमान खान से पहली बार कब मिली थी शर्मिन
हाल ही में जूम के साथ बातचीत में, शर्मिन सहगल से उस सेलिब्रिटी का नाम बताने के लिए कहा गया, जिससे वह अपने जीवन में पहली बार व्यक्तिगत रूप से मिली थीं. इस पर, अभिनेत्री ने बताया कि यह सलमान खान थे, जिनसे उनकी मुलाकात संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हम दी दे चुके सनम’ के सेट पर हुई थी, जब वह दो साल की थीं.

Read Also- Heeramandi 2 को लेकर अध्ययन सुमन ने खोले राज, कहा- हमारे लिए इससे बड़ी कोई बात…

Read Also- Heeramandi 2 बनाने को लेकर संजय लीला भंसाली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वेब सीरीज कभी दोबारा नहीं….

Read Also- Heeramandi में ‘आलमजेब’ के रोल पर बुरी तरह ट्रोल हुईं शर्मिन सहगल, को-स्टार अदिति राव हैदरी ने ऐसे किया एक्ट्रेस का बचाव


सलमान खान ने शर्मिन को शादी के लिए किया था प्रपोज

शर्मिन ने कहा, “मैं 2 या 3 साल की थी, और वह ऐसा था, क्या तुम मुझसे शादी करोगी? और मैंने कहा, “नहीं!” सहगल ने हंसी के साथ उस किस्सा को याद किया.” अभिनेत्री ने आगे कहा कि वह अभी भी प्यार किया तो डरना क्या से सलमान खान की ‘ओ ओ जाने जाना’ की फैनगर्ल हैं. उन्होंने कहा कि उस उम्र में वह स्पष्ट रूप से शादी का मतलब नहीं समझती थीं और हर चीज के लिए ना कह देती थीं.


शर्मिन ने हीरामंडी को लेकर कही ये बात
गौरतलब है कि शर्मिन सहगल ने संजय लीला भंसाली की हीरामंडी में आलमजेब की भूमिका निभाई थी. निर्देशक के उनके ‘मामा’ होने के बावजूद, अभिनेत्री ने कहा था सेट पर उनके साथ कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं किया जाता था. जैसे बाकी स्टार्स शूट कर रहे थे, वैसे ही मैं भी कर रही थी. बता दें कि शर्मिन सहगल ने 2019 में मंगेश हदावले की ‘मलाल’ से अपनी शुरुआत की. बाद में उन्हें 2022 की रिलीज ‘अतिथि भूतो भव’ में सह-कलाकार प्रतीक गांधी के साथ देखा गया. हीरामंडी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग कर रही है.

Also Read- Heeramandi OTT Release Date: इंतजार हुआ खत्म, हीरामंडी के रिलीज में सिर्फ बचे है एक दिन, इस ओटीटी पर करें एंजॉय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >