Salman Khan: सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. एक तरफ उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर फैंस में उत्साह देखने को मिल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ अब भाईजान के हॉलीवुड डेब्यू की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है. हाल ही में सलमान खान की हॉलीवुड फिल्म 7 Dogs का प्रीमियर आयोजित किया गया, जिसके बाद अभिनेता का पोस्टर इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगा.
प्रीमियर में छाया सलमान खान का पोस्टर
फिल्म ‘7 Dogs’ का प्रीमियर इजिप्ट में रखा गया था. इस खास इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. फैंस की नजर सबसे ज्यादा सलमान खान के पोस्टर पर पड़ी, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
इवेंट के दौरान फिल्म से सलमान खान की एक छोटी झलक भी सामने आई, जिसे देखकर उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आए. सोशल मीडिया पर लोग भाईजान के हॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई फैंस इसे सलमान खान के करियर का नया और बड़ा कदम मान रहे हैं.
हॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट
हालांकि फिल्म में सलमान खान के किरदार को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उनके शामिल होने की खबर ने ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. बॉलीवुड में लंबे समय से अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने वाले सलमान खान अब इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में भी नजर आने वाले हैं.
‘मातृभूमि’ का भी इंतजार
सलमान खान अपनी हॉलीवुड फिल्म के साथ-साथ ‘मातृभूमि’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं. खबरों की मानें तो यह फिल्म इसी साल अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है. हालांकि फिल्म की रिलीज डेट पहले भी कई बार आगे बढ़ चुकी है. ऐसे में अब फैंस को मेकर्स की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.
फिलहाल सलमान खान के हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘7 Dogs’ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है और फैंस भाईजान को नए अंदाज में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं.
यह भी पढ़ें- कान्स के रेड कार्पेट पर छाया ऐश्वर्या राय का सिनेमैटिक ब्लू लुक, जानें कितने घंटे में तैयार हुआ उनका खास गाउन
