Roadies 20 Winner Name: एल्विश यादव के साथ इस कंटेस्टेंट ने जीता शो, ग्रैंड फिनाले से पहले लीक हुआ विनर नेम

Roadies 20 Winner Name: रोडीज का 20वां सीजन जल्द ही खत्म होने वाला है. रोडीज XX या ‘डबल क्रॉस’ ने इस साल खूब चर्चा बटोरी, क्योंकि इसमें न केवल रणविजय सिंह और नेहा धूपिया ने वापसी की बल्कि एल्विश यादव भी ‘गैंगलीडर’ के रूप में शामिल हुए. जैसे-जैसे शो का ग्रैंड फिनाले करीब आ रहा है. रियलिटी टेलीविजन के दीवाने यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस साल कौन जीतेगा. अब नाम लीक हो गया है.

Roadies 20 Winner Name: रोडीज सीजन 20, जिसे रोडीज XX या डबल क्रॉस के नाम से जाना जाता है, अपने ग्रैंड फिनाले के लिए तैयार है. इस शो को रणविजय सिंह होस्ट कर रहे हैं और गैंगलीडर में नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला, एल्विश यादव और रिया चक्रवर्ती शामिल हैं. बाद में, गौतम गुलाटी भी गैंग लीडर के रूप में रियलिटी शो में शामिल हुए थे. जैसे-जैसे शो अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है, टेलीविजन के दीवाने यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस साल कौन जीतेगा और प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने घर ले जाएगा. हालांकि, ग्रैंड फिनाले से काफी पहले ही विजेता का नाम लीक हो गया है.

एल्विश यादव बने रोडीज 20 के विनर

न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक एल्विश यादव कथित तौर पर गुल्लू उर्फ ​​कुशाल तंवर के साथ शो के विजेता के रूप में उभरेंगे. एक सूत्र ने बताया, “एल्विश के साथ गुल्लू रोडीज का लेटेस्ट सीजन जीत रहे हैं. फिनाले में प्रिंस नरूला वर्सेज एल्विश यादव होने जा रहा हैं. नेहा धूपिया तीसरे स्थान पर हैं. दरअसल गुल्लू को फिनाले में फायदा उठाने के लिए अपने गैंग लीडर को धोखा देने का विकल्प मिलेगा. वह गौतम की जगह एल्विश को चुनेगा.”

गुल्लू ने एल्विश यादव के साथ ही शुरू की थी जर्नी

गुल्लू ने एल्विश यादव के साथ अपनी रोडीज यात्रा शुरू की, लेकिन बाद में उन्हें शो से निकाल दिया गया और गौतम गुलाटी की ओर से वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में वापस लाया गया. ‘गैंगलीडर’ गौतम ने शो के नीलामी एपिसोड के दौरान गुल्लू पर सबसे ऊंची बोली लगाई, जिससे उसके लिए अपने गैंग में जगह सुरक्षित हो गई. एल्विश यादव, प्रिंस नरूला, नेहा धूपिया और गौतम गुलाटी के अलावा, शो में रिया चक्रवर्ती भी ‘गैंगलीडर’ के रूप में हैं. रिया ने पिछले सीजन में शो में थी और वाशु जैन के साथ विजेता बनकर उभरी थीं.

यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: इस शुक्रवार नहीं होंगे बोर… अगर देख लेंगे ये धांसू फिल्में-वेब सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >