समंदर में डूबते-डूबते बचे Ranveer Allahbadia और उनकी गर्लफ्रेंड, यूट्यूबर की कहानी सुन हो जाएंगे शॉक्ड

Ranveer Allahbadia: पॉपुलर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड संग गोवा घूमने गए थे. हालांकि वहां वह और उनकी गर्लफ्रेंड समंदर में डूबते डूबते बाल बाल बचे. यूट्यूबर ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है.

Ranveer Allahbadia: बीयरबाइसेप्स के नाम से मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के लिए उनका लेटेस्ट ट्रिप बिल्कुल भी अच्छी नहीं रहा. यूट्यूबर ने खुलासा किया है कि गोवा में स्वीमिंग के दौरान वह और उनकी गर्लफ्रेंड लगभग डूबने ही वाले थे कि उन्हें एक आईपीएस अधिकारी और उनकी आईआरएस पत्नी ने बचा लिया. पॉडकास्टर ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया.

गोवा के समंदर में डूबते-डूबते बचे रणवीर अल्लाहबादिया और उनकी गर्लफ्रेंड

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की मदद से रणवीर अल्लाहबादिया ने खुलासा किया कि वह और उनकी गर्लफ्रेंड स्वीमिंग कर रहे थे, लेकिन चीजें तुरंत बदल गई और वह डूबने लगे. यूट्यूबर ने लिखा, गोवा से आप लोगों को मैरी क्रिसमस. यह मेरे जीवन का सबसे बुरा क्रिसमस रहा. हम अब बिल्कुल ठीक हैं, लेकिन कल शाम 6 बजे, मैंने और मेरी गर्लफ्रेंड ने मौत को काफी करीब से देखा.”

रणवीर अल्लाहबादिया ने सुनाई आपबीती

यूट्यूबर ने कहा कि उन्हें हमेशा खुले समुद्र में तैरना पसंद था और वह बचपन से ही ऐसा कर रहे हैं, लेकिन 24 दिसंबर को वह और उनकी गर्लफ्रेंड स्वीमिंग के दौरान पानी में बह गए थे. रणवीर ने कहा कि वह 5 से 10 मिनट तक संघर्ष करते रहे और मदद मांगने से पहले ही बेहोश होने लगे. मेरे अंदर काफी पानी चला गया और मैं धीरे-धीरे नीचे जाने लगा. मैंने मदद के लिए चिल्लाने का फैसला किया. तभी सौभाग्य से मेरे पास में तैर रहे एक परिवार ने हमें देखा और तुरंत आकर बचाया. उन्होंने कहा, ”आईपीएस अधिकारी पति और आईआरएस अधिकारी पत्नी के परिवार के प्रति गहरा आभार जिन्होंने हम दोनों को बचाया.”

यह भी पढ़ें- Malaika Arora: अर्जुन कपूर के ‘मैं सिंगल हूं’ बयान पर मलाइका ने किया रिएक्ट, बोलीं- मैं बहुत हो प्राइवेट…

यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release: इस दिन ओटीटी पर रूह बाबा और मंजुलिका से होगी मुलाकात, घर बैठे कर सकेंगे एंजॉय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >