सौंदर्या शर्मा की फोटोज देखने के लिए बेताब रहते हैं फैंस, इस वजह से दो बार घर से भाग चुकी है एक्ट्रेस

Soundarya Sharma glamorous photo : फिल्म रांची डायरीज में गुड़िया के किरदार से फेमस हुई एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. सौंदर्या बेहद खूबसूरत है औऱ इसका सबूत इंस्टाग्राम पर उनकी तसवीरें देती है. एक्ट्रेस हर बार अलग- अलग फोटोशूट से अपने फैंस का दिल जीत लेती है. लेकिन क्या आप जानते है सौंदर्या दो बार अपने घर से भाग चुकी है.

Soundarya Sharma glamorous photo : फिल्म रांची डायरीज में गुड़िया के किरदार से फेमस हुई एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. सौंदर्या बेहद खूबसूरत है औऱ इसका सबूत इंस्टाग्राम पर उनकी तसवीरें देती है. एक्ट्रेस हर बार अलग- अलग फोटोशूट से अपने फैंस का दिल जीत लेती है. लेकिन क्या आप जानते है सौंदर्या दो बार अपने घर से भाग चुकी है.

सौंदर्या शर्मा बचपन से ही एक एक्ट्रेस बनना चाहती थी. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, वो दो बार अपने घर से भाग गई थी क्योंकि उनके माता-पिता उनके एक्टिंग में कदम रखने के खिलाफ थे. सौंदर्या ने अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल से एक्टिंग सीखी है और उनकी पहली फिल्म रांची डायरीज में उनके साथ अनुपम खेर भी थे. फिल्म में उनके साथ हिमांश कोहली भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे.

https://www.instagram.com/p/CNuX-YHMQ-H/

असल जिंदगी में सौंदर्या शर्मा काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश है. इंस्टाग्राम पर उनके कई पूल फोटो है, जिसे देखकर आपकी नजरें उनसे नहीं हट पाएगी. कभी बाथटब तो कभी स्विमसूट पहने एक्ट्रेस फोटोशूट कराती रहती है, जो मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. इसके अलावा वो खुद को फिट रखने के लिए लगभग हर दिन 10 मील दौड़ती हैं.

https://www.instagram.com/p/COAfBzEsq98/

वहीं, पिछले साल सौंदर्या कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण अमेरिका के लॉस एंजिल्स में फंस गई थी. इस दौरान उन्होंने मास्क बनाने का तरीका फैंस से शेयर किया था. इसका एक वीडियो भी एक्ट्रेस ने पोस्ट किया था. वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा था, खुद के लिए मास्क बनाने का विचार मेरे दिमाग में आया और कुछ प्रयासों के बाद, मैं बनाने में सफल रही.’

https://www.instagram.com/p/CLRfLOWsTbp/

सौंदर्या शर्मा फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल के साथ-साथ दांत की भी डॉक्टर हैं. आखिरी बार वो Raktanchal नाम के वेब शो में नजर आई थी. बता दें कि सौंदर्या फिल्म ‘वंडर वुमन’ के लिए ऑडिशन भी दे चुकी हैं.

Also Read: VIDEO: जब अभिषेक के सामने एक फैन ने ऐश्वर्या को किया था शादी के लिए प्रपोज, तो एक्टर ने इस तरह दिया था जवाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >