राम बने Arun Govil के ट्वीट पर मचा हंगामा, तो एक्टर बोले- अवार्ड पाने की आकांक्षा नहीं

Arun Govil ने अवॉर्ड न मिलने को लेकर एक सवाल का जवाब दिया था. उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की भरमार लग गई. जिसपर अब एक्टर ने कहा कि उन्हें कोई भी सम्मान नहीं चाहिए.

रामानंद सागर के रामायण (Ramayan) में राम का किरदार निभाकर अभिनेता अरुण गोविल (Arun Govil) ने सबके दिलों मे अपनी एक खास जगह बना ली है. इन दिनों रामायण के दोबारा प्रसारण की वजह से सुर्खियों में बने हुए है. हाल ही में अरुण ने अवॉर्ड न मिलने को लेकर एक सवाल का जवाब दिया था. उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की भरमार लग गई. जिसपर अब एक्टर ने कहा कि उन्हें कोई भी सम्मान नहीं चाहिए.

Also Read: Ramayan: जब रामानंद सागर ने जामवंत को जड़ दिया था थप्पड़, ये थी वजह

अरुण गोविल ने ट्विटर पर एक नया ट्वीट कर लिखा, मेरा मंतव्य, प्रश्न का उत्तर देना था. कोई अवार्ड पाने की आकांक्षा नहीं थी. हालांकि राजकीय सम्मान का अपना अस्तित्व होता है पर दर्शकों के प्यार से बड़ा कोई अवार्ड नहीं होता जो मुझे भरपूर मिला है. आप सभी के असीम प्रेम के लिए सप्रेम धन्यवाद.

बता दें कि हाल ही में अरुण गोविल ने ट्विटर के जरिये एक इंटरव्यू दिया, जिसमें एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “चाहे कोई राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार, मुझे आज तक किसी सरकार ने कोई सम्मान नहीं दिया है. मैं उत्तर प्रदेश से हूं, लेकिन उस सरकार ने भी मुझे आज तक कोई सम्मान नहीं दिया. और यहां तक कि मैं पचास साल से मुंबई में हूं, लेकिन महाराष्ट्र की सरकार ने भी कोई सम्मान नहीं दिया.”

अरुण गोविल के इस ट्वीट पर कई यूजर उनकी आलोचना करने लगे. हालांकि कुछ यूजर्स ने उनके समर्थन में भी आवाज उठाई. जब इस ट्वीट को लेकर चर्चा ज्यादा हुई तो अरुण गोविल ने ट्विटर पर ही अपनी सफाई भी दी.

Also Read: Ramayan की ‘सीता’ की वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थे Rajesh Khanna, वायरल हो रही तसवीर

गौरतलब है कि लॉकडाउन के चलते जनता की मांग पर रा��ायण का प्रसारण दूरदर्शन पर किया जा रहा है. एक बार फिर इस कार्यक्रम को दर्शकों का प्यार मिल रहा है. न सिर्फ सोशल मीडिया पर हर दिन रामायण को लेकर पोस्ट देखने को मिलते हैं बल्कि साथ ही साथ टीआरपी में भी दूरदर्शन और रामायण का जलवा देखने को मिल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >