राखी सावंत ने फ्रीज कराए एग्स, बोलीं- मां बनने के लिए शादी जरूरी नहीं

Rakhi Sawant Statement: राखी सावंत एक बार फिर अपने बयानों से चर्चा में हैं. उन्होंने मां बनने की इच्छा, एग्स फ्रीज कराने और सरोगेसी को लेकर खुलकर बात की हैं. उन्होंने कई खुलासे भी किये हैं. जानिए राखी सावंत ने क्या कहा है?

Rakhi Sawant Statement: राखी सावंत का नाम आते ही लोगों के दिमाग में उनका बेबाक अंदाज और चौंकाने वाले बयान आ जाते हैं. कभी अपने अजीबो-गरीब आउटफिट्स से तो कभी निजी जिंदगी से जुड़ी बातों से वह सुर्खियों में बनी रहती हैं. एक बार फिर राखी अपने नए बयान की वजह से चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने मां बनने को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

मां बनने की प्लानिंग में राखी सावंत

राखी सावंत ने हाल ही में कहा कि उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करा लिए हैं और वह जल्द ही मां बनने का प्लान कर रही हैं. उनका मानना है कि मां बनने के लिए शादी जरूरी नहीं होती. उन्होंने सरोगेसी को लेकर भी खुलकर बात की और कहा कि इसके लिए किसी का भी स्पर्म लिया जा सकता है. मजाकिया अंदाज में उन्होंने यह भी कहा कि वह सलमान खान को छोड़कर किसी भी हीरो का स्पर्म लेने के लिए तैयार हैं.

“हर धर्म अच्छा होता है”

वहीं राखी ने अपने धर्म को लेकर भी खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि वह पहले हिंदू थीं, फिर क्रिश्चियन बनीं और अब इस्लाम को मानती हैं, लेकिन उनके हिसाब से हर धर्म अच्छा होता है. उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता सीधे खुदा से है और लोग जहां प्यार, पैसा या शोहरत ढूंढते हैं, वह वहां भगवान को तलाशती हैं. धर्म बदलने के फैसले को उन्होंने पूरी तरह अपनी मर्जी बताया.

उनकी जिंदगी पर बने फिल्म

मां बनने के सवाल पर राखी ने दोबारा कहा कि वह जल्द ही यह खुशी पाना चाहती हैं. इसके अलावा उन्होंने अपनी बायोपिक को लेकर भी इच्छा जताई. राखी चाहती हैं कि उनकी जिंदगी पर फिल्म बने और उसमें आलिया भट्ट उनका किरदार निभाएं. अगर ऐसा न हो पाए तो वह विद्या बालन का नाम लेती हैं, और अगर दोनों मना कर दें तो खुद ही अपनी कहानी पर्दे पर उतारने की बात कहती हैं.

यह भी पढे़ं: पत्नी के आरोपों पर पहली बार गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, परिवार और बेटे को लेकर किया ये खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >