राखी सावंत को मिल रही है जान से मारने की धमकी, एक्स हसबैंड बोले- सबूत के साथ सबको बेनकाब…

Rakhi Sawant: राखी सावंत हमेशा ही अपनी अतरंगी स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. इन-दिनों एक्ट्रेस अस्पताल में भर्ती है, जहां हाल ही में उनकी सर्जरी हुई है. अब एक्ट्रेस के एक्स हसबैंड रितेश ने कहा कि राखी को जान से मारने की धमकियां मिल रही है.

Rakhi Sawant: राखी सावंत इन-दिनों मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने फैंस को ट्यूमर के बारे में बताया. जहां उनकी सर्जरी भी हुई थी और अब वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं. इसी बीच अब एक्ट्रेस के एक्स हसबैंड रितेश ने कहा कि कुछ लोग राखी को परेशान कर रहे हैं और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि वह उन लोगों की पहचान जानते हैं, उन्होंने उनके नामों का खुलासा करने से इनकार किया और कहा कि वह ऐसा तभी करेंगे जब वह सभी सबूत इकट्ठा कर लेंगे.


राखी को मिल रही है जान से मारने की धमकियां
राखी सावंत के एक्स हसबैंड रितेश ने कहा, “मैं सबकुछ बताऊंगा, पहले मुझे सारे सबूत मिलने दीजिए. मैं किसी से नहीं डरता. मैं लोगों का नाम लूंगा, लेकिन पहले मुझे सबूत तो मिलने दीजिए. मैं बस आपको ये बताना चाहता हूं कि कुछ लोग जो हमारे होने का दिखावा करते हैं, वहीं पीठ में खंजर भी घोप रहे हैं. मैं आपको बताऊंगा कि यह कौन है. हम इस बारे में पुलिस को सूचित कर रहे हैं. यह राखी की सुरक्षा से संबंधित है. उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं.”

Also Read- Rakhi Sawant: राखी सांवत ने दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोलीं- मैंने जीवन में कभी हार नहीं मानी

Also Read- Rakhi Sawant के एक्स हसबैंड आदिल खान ने बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट संग रचाई शादी, जानें कौन हैं उनकी नई दुल्हन

Also Read- Rakhi Sawant की हालत गंभीर, पूर्व पति Ritesh ने दिया हेल्थ अपडेट, तो Ex हसबैंड आदिल बोले- जेल से बचने…


राखी की सर्जरी हुई सफल
इससे पहले, रितेश ने यह भी शेयर किया था कि राखी की सर्जरी सफल रही और उनकी सर्जरी की तस्वीरें दिखाईं. बाद में कहा कि “कुछ लोग बहुत हंस रहे थे. मुझे लगता है कि ऐसे लोगों के पास दिल नहीं होता, जो किसी के दर्द का मजाक बनाते हैं. राखी, तुम चिंता मत करो, हम ध्यान रखेंगे कुछ लोग अभी भी बेबुनियाद बयान दे रहे हैं और आपको बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, मैं उन्हें बता दूं, आपका समय खत्म हो गया है.”


राखी सावंत ने अपनी बीमारी को लेकर की बात
अपनी सेहत के बारे में बात करते हुए राखी ने पहले ईटाइम्स से कहा था, “मैं बहुत जल्द ठीक हो जाऊंगी, मैं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रही हूं. मुझे 10 सेमी का ट्यूमर है और इसकी सर्जरी होगी. मैं अपनी सेहत के बारे में ज्यादा बात नहीं कर पा रही हूं, लेकिन रितेश आप सभी को मेरी मेडिकल प्रोब्लम को लेकर अपडेट्स देते रहेंगे. मैंने जीवन में कभी हार नहीं मानी है और बचपन से स्ट्रगल करती आ रही हूं. मैं ऑपरेशन थिएटर में भी लड़ने जा रहा हूं, मुझे पता है कि कुछ भी मुझे नहीं होगा, क्योंकि मेरी मां का आशीर्वाद मेरे पास है. मैं एक फाइटर हूं और मैं वापस आऊंगी, मुझे कुछ नहीं होगा.”

Also Read- हार्ट प्रॉब्लम की वजह से राखी सावंत अस्पताल में भर्ती, ड्रामा क्वीन के भाई बोले- अगर उसे कुछ भी हुआ तो….

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >