शाहरुख की फिल्म फ्लॉप होने से जब कंगाली की कगार पर पहुंचे राकेश रोशन, ऐसे खड़ा किया 800 करोड़ का एम्पायर. बॉलीवुड में अगर किसी को असली 'कमबैक किंग' कहा जा सकता है, तो वो नाम है राकेश रोशन. 'करण अर्जुन' और 'कृष' जैसी माइंड-ब्लोइंग फिल्में देने वाले राकेश रोशन का आज यानी 6 सितम्बर को बर्थडे है. लेकिन उनकी लाइफ की स्टोरी किसी थ्रिलर मूवी से कम नहीं है. जहां भयंकर नुकसान, कैंसर का डर और फिर एक ऐसा कमबैक है जो हर किसी को इंस्पायर कर दे.
जब शाहरुख की 'कोयला' ने कराया भारी नुकसान
बात 1997 की है. राकेश रोशन ने शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित को लेकर बड़े बजट की फिल्म 'कोयला' बनाई. फिल्म का हाइप तो बहुत था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये बुरी तरह पिट गई. इस एक फ्लॉप ने राकेश रोशन की सालों की मेहनत और जमा-पूंजी एक झटके में साफ कर दी. ऋतिक रोशन ने एक इंटरव्यू में बताया था,
“पापा ने अपनी पूरी लाइफ की सेविंग्स खो दी थीं. वो पहली बार था जब मैंने सुबह-सुबह पापा की आंखों में आंसू देखे थे. उन्होंने बस इतना कहा था कि मेरे पास अब कुछ नहीं बचा.”
घर-गाड़ी गिरवी रखकर खेला लाइफ का सबसे बड़ा रिस्क
लेकिन राकेश रोशन असली फाइटर निकले. वो टूटे जरूर, पर रुके नहीं. उन्होंने ठान लिया कि वो अपने बेटे ऋतिक रोशन को लॉन्च करेंगे. पैसों की तंगी थी, तो उन्होंने अपना घर और गाड़ियां तक बैंक में गिरवी रख दीं. सबसे खास बात? उन्होंने इस भारी रिस्क की भनक ऋतिक तक को नहीं लगने दी. अगर फिल्म नहीं चलती, तो पूरा रोशन परिवार सड़क पर आ जाता. लेकिन राकेश रोशन को अपने विजन पर पूरा भरोसा था.
ये भी पढ़ें: Saba Azad संग ब्रेकअप की अफवाहों के बीच वायरल हुआ Hrithik Roshan का डेटिंग ऐप प्रोफाइल, जानें क्या है पूरा मामला
'कहो ना... प्यार है' और रातों-रात बदला गेम
2000 में आई फिल्म 'कहो ना... प्यार है' रिलीज हुई और इसने जो इतिहास रचा, वो सब जानते हैं. फिल्म ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर बनी, ऋतिक रोशन देश के नेशनल क्रश बन गए और रोशन फैमिली का सारा कर्जा चुकता हो गया. इस एक दांव ने उन्हें सीधे बॉलीवुड के टॉप पर बैठा दिया.
कैंसर से जंग रियल लाइफ में भी बने 'सुपरहीरो'
राकेश रोशन का स्ट्रगल सिर्फ पैसों तक सीमित नहीं था. 2019 में उन्हें थ्रोट कैंसर का पता चला. खबर सुनते ही फैंस परेशान हो गए थे, लेकिन राकेश रोशन ने यहां भी हार नहीं मानी. अपनी फैमिली पत्नी पिंकी, बेटे ऋतिक और बेटी सुनैना के सपोर्ट से उन्होंने इस गंभीर बीमारी से फाइट की. सर्जरी और कीमोथेरेपी के दौरान भी वो जिम में वर्कआउट करते दिखे. उन्होंने साबित कर दिया कि वो सिर्फ परदे पर ही नहीं, रियल लाइफ में भी सुपरहीरो हैं.
800 करोड़ की नेट वर्थ और आइकॉनिक 'K' फैक्टर
एक वक्त पर पाई-पाई को तरसे राकेश रोशन आज करीब 650 से 800 करोड़ रुपये की नेट वर्थ के मालिक हैं. उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस 'फिल्मक्राफ्ट' है और खंडाला में एक आलीशान फार्महाउस भी. उनकी एक और खास बात है. उनका 'K' फैक्टर. उनकी लगभग हर ब्लॉकबस्टर फिल्म का नाम 'K' से शुरू होता है: बॉलीवुड में 'K' फैक्टर की असली शुरुआत राकेश रोशन ने ही की थी! 'करण अर्जुन', 'कहो ना... प्यार है', 'कोई... मिल गया' से लेकर 'कृष' तक उनकी लगभग हर ब्लॉकबस्टर का नाम 'K' से ही शुरू होता है. शून्य से शुरुआत करके बॉलीवुड पर राज करने वाले इस लेजेंडरी मेकर का सफर वाकई हर किसी के लिए इंस्पिरेशन है. हिंदी सिनेमा के इस 'किंगमेकर' को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं
ये भी पढ़ें: मैं बेरोजगार हूं, मुझे काम देंगे?... अमेठी हार के बाद स्मृति ईरानी के पास नहीं था काम, ऐसे हुई टीवी पर वापसी
