Rajat Dalal Evicted: रजत दलाल नहीं बन सके बिग बॉस 18 के विनर, हुआ शॉकिंग एविक्शन

Rajat Dalal Evicted: बिग बॉस 18 के घर से शॉकिंग डिटेल्स सामने आई है, जिसमें रजत दलाल विनर नहीं बन सकें, वह नंबर 3 पर एविक्ट हो गए. अब करणवीर और विवियन में टक्कर है.

Rajat Dalal Evicted: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले शुरू हो चुका है. सलमान खान होस्ट बनकर एंटरटेनमेंट का डोज दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि इस सीजन का विनर कौन बनेगा. रजत दलाल और विवियन डीसेना में कांटे की टक्कर चल रही है. जीतने वाले प्रतियोगी को चमचमाती हुई ट्रॉफी के साथ 50 लाख कैश प्राइज भी मिलेगा. टॉप 3 फाइनलिस्ट में जहां करणवीर मेहरा, विवियन और रजत ने जगह बनाई थी. वहीं अब किसी एक का सपना टूट गया है.

रजत दलाल हुए बिग बॉस से आउट

बिग बॉस 18 के घर में रजत दलाल ने खूब समीकरण बनाए. डंके की चोट पर उन्होंने गेम खेला और दर्शकों को उनका यंग एंट्री मैंन लुक काफी पसंद आया था. बेबाक अंदाज में एक्टर ने सभी का दिल जीत लिया. कई लोगों ने तो उन्हें बिग बॉस का विनर तक कह दिया. हालांकि अब रजत दलाल के फैंस के लिए बुरी खबर है, क्योंकि एक्टर ट्रॉफी जीतने से चूंक गए. बिग बॉस तक की ट्वीट के मुताबिक, रजत दलाल बिग बॉस 18 के घर से एलिमिनेट हो चुके हैं. अब विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा के बीच विनर बनने के लिए कॉम्पिटिशन है.

रजत दलाल के एविक्ट होने पर क्या बोले नेटिजन्स

रजत दलाल के निकलने पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”मुझे अभी तक विश्वास नहीं हो रहा है… यह कैसे हुआ, यह एक गेम है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”रजत ने काफी अच्छा खेला है… वह जनता के लिए विनर ही है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”विवियन संग अगर दोस्ती की होती और समीकरण अच्छे बनाए होते तो जरूर आप जीत जाते.” बता दें कि रजत को यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव का काफी सपोर्ट मिला. उन्होंने आईफोन तक गिफ्ट करने की बात कही थी.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Finale Live Updates: फिनाले के पहले एविक्शन में ईशा सिंह हुई आउट, इन 2 में से कोई बनेगा विनर

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Finale: इतने बजे से शुरू होगा बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले, जानें प्राइज मनी, टॉप 2 कंटेस्टेंट के नाम से हटा पर्दा?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >