Pushpa 2 Box Office Day 16: फायर निकली अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2, तीसरे हफ्ते में आकर कमा लिए इतने करोड़

Pushpa 2 Box Office Day 16: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. दो हफ्ते में एक्शन थ्रिलर ने 990 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया. आइये जानते हैं 16वें दिन मूवी कितना कमा पाती है.

Pushpa 2 Box Office Day 16: अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल स्टारर पुष्पा 2 द रूल बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में हर दिन रिकॉर्ड्स बना रही है. हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स और जबरदस्त डायलॉग्स की वजह से अल्लू अर्जुन मेगा स्टार बन गए हैं. यह अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. एक्शन थ्रिलर दूसरे हफ्ते तक भारत में 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. आइये जानते हैं तीसरे वीक में पहुंचते ही पुष्पा 2 का क्या हाल हुआ.

पुष्पा 2: द रूल ने 16वें दिन कमाए इतने करोड़

पुष्पा 2: द रूल ने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए 174.90 करोड़ का कलेक्शन किया था. पहले हफ्ते में मूवी ने आसानी से 725.8 करोड़ की कमाई कर ली थी. उम्मीद है कि 16वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को पुष्पा 2, 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. फिल्म ने अब तक 14.3 करोड़ कमाई. जिसके बाद अल्लू अर्जुुन की फिल्म का इसका टोटल कलेक्शन 1000.2 करोड़ हो गया. हालांकि आंकड़े अभी और बढ़ेंगे, क्योंकि शाम और रात के शोज की डिटेल्स आनी बाकी हैं.

पुष्पा 2 का अब तक का कलेक्शन

Pushpa 2 Box Office Collection Day 1- 174.90 करोड़
Pushpa 2 Box Office Collection Day 2- 93.8 करोड़
Pushpa 2 Box Office Collection Day 3- 119.25 करोड़
Pushpa 2 Box Office Collection Day 4- 141.05 करोड़
Pushpa 2 Box Office Collection Day 5- 64.1 करोड़
Pushpa 2 Box Office Collection Day 6- 51.55 करोड़
Pushpa 2 Box Office Collection Day 7- 43.35 करोड़
Pushpa 2 Box Office Collection Day 8- 19.03 करोड़
Pushpa 2 Box Office Collection Day 9- 36.4 करोड़
Pushpa 2 Box Office Collection Day 10- 63.3 करोड़
Pushpa 2 Box Office Collection Day 11- 76.6 करोड़
Pushpa 2 Box Office Collection Day 12- 27.75 करोड़
Pushpa 2 Box Office Collection Day 13- 24.25 करोड़
Pushpa 2 Box Office Collection Day 14- 20.55 करोड़
Pushpa 2 Box Office Collection Day 15- 17.75 करोड़
Pushpa 2 Box Office Collection Day 16- 14.3 करोड़

Pushpa 2 Box Office Total Collection- 1000.2 करोड़

पुष्पा 2 की ऐतिहासिक सफलता पर क्या बोले तरण आदर्श

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 की ऐतिहासिक सफलता पर फिल्म क्रिटिक्स ने एक ट्वीट किया. जिसमें लिखा, ‘पुष्पा 2’ अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है… अब यह 700 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही है. #पुष्पा2 ने नंबर 1 स्थान का दावा किया है. स्त्री 2 के लाइफटाइम कलेक्शन तक को पीछे छोड़ दिया है. सभी की निगाहें अब वीकेंड 3 बिजनेस पर हैं. पुष्पा 2: द रूल के कलाकारों की टोली में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहद फासिल और जगपति बाबू जैसे कलाकार शामिल है.

Also Read- Pushpa 2 की सफलता के बीच अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 3 को लेकर दिया बड़ा हिंट, बताया क्या होगा तीसरे पार्ट का टैगलाइन

Also Read- Pushpa 2 OTT Release: थियेटर के बाद इस ओटीटी पर भौकाल मचाएगा पुष्पा 2, अभी जान लें कहां होगी रिलीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >