Pushpa 2 Box Office Collection Day 1 Prediction: थियेटर्स में होगा पुष्पा राज, ओपनिंग डे कर सकती है इतनी कमाई

Pushpa 2 Box Office Collection Day 1 Prediction: अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल की पीरियड एक्शन ड्रामा पुष्पा 2 द रूल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. एडवांस बुकिंग में मूवी धुआंधार कमाई कर रही है. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर ये कितने करोड़ का कलेक्शन कर सकती है.

Pushpa 2 Box Office Collection Day 1 Prediction: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2: द रूल अभी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है, लेकिन इसने एडवांस बुकिंग में नया रिकॉर्ड बनाकर पहले ही धूम मचाना शुरू कर दिया है. यह फिल्म कल्कि 2898 एडी, बाहुबली 2: द कन्क्लूजन और के.जी.एफ.: चैप्टर 2 जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए बुकमायशो पर सबसे तेजी से 1 मिलियन से अधिक टिकट बेचने वाली फिल्म बन गई है.

पुष्पा 2 पहले दिन इतनी कर सकती है कमाई

पुष्पा 2 द रूल को बंगाली सहित छह भाषाओं में 2डी, 3डी और आईमैक्स फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2 द रूल दुनिया भर में अपने ओपनिंग डे पर 300 के करीब कमाई कर सकती है. 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ प्री-सेल दर्ज की है.

पुष्पा 2 ने किस राज्य में कितनी की है कमाई

पुष्पा 2 की आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कमाई- 75 करोड़ रुपये
पुष्पा 2 की हिंदी बेल्ट में कमाई- 55 करोड़ रुपये
पुष्पा 2 की कर्नाटक में कमाई- 10 करोड़ रुपये
पुष्पा 2 की तमिलनाडु में कमाई- 12 करोड़ रुपये
पुष्पा 2 की केरल में कमाई- 5 करोड़ रुपये
पुष्पा 2 की विदेश में कमाई- 7 करोड़ रुपये

पुष्पा 2 का ओपनिंग डे कलेक्शन अनुमान- 227 करोड़ रुपये

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के बारे में

अल्लू अर्जुन ने फिल्म में पुष्प राज की भूमिका निभाई, जो अपनी बुद्धि और आत्मविश्वास के साथ बाधाओं से लड़ते हुए लाल चंदन तस्करी रैकेट का नेता बन गया. बनवार सिंह शेखावत (फहद फासिल), जो बड़े पैमाने पर तस्करी की गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए आता है और पुष्पा राज को पकड़ता है. श्रीवल्ली (रश्मिका मंदाना) के साथ उनकी शादी हो गई है. सुकुमार की ओर से लिखित और निर्देशित, फिल्म श्रीकांत विस्सा की ओर से सह-लिखित थी.

Also Read- Pushpa 2 Box Office Report: ब्लॉकबस्टर ओपनिंग के लिए अल्लू अर्जुन तैयार, वर्ल्डवाइड होगी छप्परफाड़ कमाई

Also Read- Pushpa 2 Star Cast Fees: कमाई के मामले में टॉप 1 पर पहुंचे अल्लू अर्जुन, रश्मिका को मिली इतनी फीस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >