Pushpa 2 Box Office: 21वें दिन भी कम नहीं हुआ पुष्पा 2 का क्रेज, टाइट की बेबी जॉन की हालत

Pushpa 2 Box Office: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2 रिलीज के 21 दिनों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है. फिल्म ने भारत में अब तक 1105.64 करोड़ की कमाई कर ली है.

Pushpa 2 Box Office: अल्लू अर्जुन की नॉन-हॉलिडे रिलीज पुष्पा 2 अपने शानदार आंकड़ों के साथ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. इसने जवान, पठान, गदर और स्त्री जैसी मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. सुकुमार की ओर से निर्देशित फिल्म ने हिंदी बेल्ट में अभी तक 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड एक्शन थ्रिलर ने 1600 करोड़ की धुआंधार कमाई की. इसने 25 दिसंबर को रिलीज हुई वरुण धवण की बेबी जॉन को भी पीछे छोड़ दिया है.

पुष्पा 2: द रूल ने 21वें दिन की इतनी कमाई

इंडस्ट्री ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक पुष्पा 2: द रूल ने 21वें दिन सुबह और दोपहर के शोज मिलाकर 15.54 करोड़ की कमाई कर ली है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 1105.64 करोड़ हो गया. मूवी ने पहले वीक में 725.8 करोड़ कमाए थे. अल्लू अर्जुन के सामने बेबी जॉन की हालत टाइट हो गई है, क्योंकि मूवी ने ओपनिंग डे पर महज 12 करोड़ का कलेक्शन किया.

पुष्पा 2 का टोटल कलेक्शन

  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 1- 174.90 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 2- 93.8 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 3- 119.25 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 4- 141.05 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 5- 64.1 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 6- 51.55 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 7- 43.35 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 8- 19.03 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 9- 36.4 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 10- 63.3 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 11- 76.6 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 12- 27.75 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 13- 24.25 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 14- 20.55 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 15- 17.75 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 16- 14.3 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 17- 22.75 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 18- 32.95 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 19- 12.25 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 20- 14.5 करोड़ रुपये
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 21- 15.54 करोड़ रुपये

पुष्पा 2 का टोटल कलेक्शन- 1105.64 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Baby John Box Office Day 1: ओपनिंग डे पर वरुण धवण की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, जान लें कलेक्शन

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 OTT Release: 9 जनवरी को पुष्पा 2 ओटीटी पर नहीं होगी रिलीज, मेकर्स बोले- 56 दिनों से…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >