Puneet Superstar: सोशल मीडिया की दुनिया में कभी-कभी ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं. हाल ही में इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार घायल हालत में दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आते ही उनके फॉलोअर्स चिंता में पड़ गए हैं.
वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की चिंता
वायरल हो रहे वीडियो में पुनीत सुपरस्टार एक कार के अंदर बैठे नजर आ रहे हैं. उनके सिर से खून निकलता हुआ दिखाई दे रहा है और कार का आगे का शीशा भी पूरी तरह टूटा हुआ नजर आता है. वीडियो में वह दर्द से चिल्लाते और कराहते भी दिखाई देते हैं, जबकि आसपास मौजूद कुछ लोग उनका वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं. यही वजह है कि कई लोगों को लगा कि पुनीत का सच में एक्सीडेंट हो गया है.
खुद शेयर किए वीडियो
बता दें, पुनीत सुपरस्टार ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो वीडियो शेयर किया हैं. इन्हें देखने के बाद उनके फॉलोअर्स और भी ज्यादा परेशान हो गए और कई लोगों ने कमेंट कर उनकी सेहत को लेकर चिंता भी जताई है.
क्या है वायरल वीडियो की असलियत?
हालांकि, इस पूरे मामले की सच्चाई कुछ और ही है. दरअसल यह कोई असली एक्सीडेंट नहीं बल्कि सिर्फ एक कंटेंट वीडियो है. पुनीत सुपरस्टार ने यह वीडियो रील बनाने के लिए शूट किया है. वह अक्सर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के अजीब और चौंकाने वाले वीडियो बनाते रहते हैं, जिनकी वजह से वह हमेशा चर्चा में भी रहते हैं. यही कारण है कि इस बार भी उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया.
यह भी पढे़ं: बादशाह को गिरफ्तार करने का ऑर्डर, पासपोर्ट भी होगा जब्त, आयोग के सामने नहीं हुए पेश
