Shubman Gill पर आया अक्षय कुमार की इस को-स्टार का दिल, डेंटिग पर बोली- मैं भी सिंगल…

Shubman Gill: शुभमन गिल की फीमेल फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. अब इस लिस्ट में अक्षय कुमार की को-स्टार प्रज्ञा जयसवाल का नाम भी जुड़ गया है. उन्होंने क्रिकेटर को डेट पर बात की है.

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. अब अक्षय कुमार की को-स्टार प्रज्ञा जयसवाल का दिल क्रिकेटर पर आ गया है. जी हां इसलिए तो एक्ट्रेस ने उन्हें डेट तक करने का प्रपोजल दे दिया.

शुभमन गिल को डेट करने में प्रज्ञा जयसवाल को नहीं है कोई दिक्कत

खेल खेल में अपने परफॉरमेंस से दर्शकों का दिल जीतने वाली प्रज्ञा जयसवाल से जब पूछा गया कि शुभमन गिल संग उनकी जोड़ी प्यारी लगेगी. इसपर एक्ट्रेस ने शरमाते हुए कहा, ”वह प्यारा है, हां, दोस्तों. चलो, तुम सब जो चाहो, मैं सिंगल हूं. ये भी कर सकती हूं.”

क्रिकेटर को लेकर क्या बोली प्रज्ञा

जब प्रज्ञा से पूछा गया कि क्या वह किसी क्रिकेटर को डेट करेंगी, तो उन्होंने जवाब दिया, ”अगर मेरे किस्मत में ये होना है, तो हो सकता है. मेरे मन में किसी क्रिकेटर के पक्ष या विपक्ष में कभी कोई बात नहीं रही. यदि यह एक अच्छा व्यक्ति है और हमारी आपस में अच्छी बनती है, तो क्यों नहीं?”

कौन है प्रज्ञा जयसवाल

प्रज्ञा जयसवाल बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने साल 2014 की तमिल थ्रिलर विराट्टू से एक्टिंग की शुरुआत की और ‘कांचे’, ‘अखंड’, ‘नक्षत्रम’ और ‘जया जानकी नायक’ सहित अपनी तेलुगु फिल्मों से दर्शकों को इम्प्रेस किया. मुदस्सर अजीज की ओर से निर्देशित फिल्म ‘खेल खेल में’ वह नजर आई थी. फिल्म में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, फरदीन खान, आदित्य सील, एमी विर्क और तापसी पन्नू सहित कई शानदार कलाकार शामिल थे.

Also Read- Sara Ali Khan या सारा तेंदुलकर? किसे डेट कर रहे हैं शुभमन गिल? Koffee With Karan 8 में हो गया खुलासा

Also Read- Shubman Gill क्रिकेट के बाद म्यूजिक वीडियो में आएंगे नजर! इस हसीना संग लड़ाएंगे इश्क, देखें PHOTOS

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >