Armaan Malik को तलाक देंगी पायल मलिक, बोली- अब और बर्दास्त नही… VIDEO

Armaan Malik: अरमान मलिक इन-दिनों बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में जबरदस्त गेम खेल रहे हैं. यूट्यूबर ने शो में अपनी दोनों पत्नियों के साथ एंट्री ली थी. हालांकि पायल गेम से आउट हो गई और कृतिका अभी भी खेल रही हैं. अब पायल ने अपने यूट्यूब ब्लॉग में खुलासा किया है कि वह अरमान से अलग रहेंगी.

Armaan Malik: बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान मलिक ने अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ शो में एंट्री मारी थी. पहले एपिसोड से ही ये कपल काफी लाइमलाइट में थे, हालांकि फर्स्ट वीक में पायल एलिमिनेट हो गई और घर से बाहर आते ही उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. इसकी वजह अरमान और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक को जाता है. कई बार यूट्यूबर ने वीडियो के जरिए लोगों को क्लियर किया कि वह गलत नहीं है और परिस्थिति की वजह से उन्हें कृतिका को अपनाना पड़ा. उन्हें कई वीडियोज में रोते हुए भी देखा गया. अब पायल ने कहा कि वह हर चीज से तंग आ गई है और अरमान को तलाक देने का सोच रही हैं.


अरमान मलिक से तलाक लेंगी पायल मलिक?

अपने यूट्यूब व्लॉग में पायल मलिक अपने चारो बच्चों चिरायु, अयान, तुबा और जैद की देखभाल करती हुई दिखाई दे रही हैं. व्लॉगर को बच्चों को लेकर काफी चिंता सता रही है. वह अरमान और कृतिका की हरकतों से परेशान हो गई है. पायल ट्रोल्स के लगातार मैसेज से भी नाराज हैं. व्लॉग में वह अरमान मलिक और कृतिका मलिक की वापसी का इंतजार करती नजर आ रही हैं, ताकि वह अपनी शादी के बारे में फैसला ले सकें.

Also Read- Bigg Boss OTT 3: घर के नए कैप्टन बने अरमान मलिक, टास्क के दौरान लवकेश संग हुई बहस

Also Read- Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक ने विशाल पांडे को जड़ा थप्पड़, पत्नी कृतिका पर किया था कमेंट

Also Read- Armaan Malik Net Worth: लग्जरी फॉर्महाउस, 10 फ्लैट्स… करोड़ों संपत्ति के मालिक हैं अरमान मलिक

कृतिका-अरमान की हरकतों से परेशान हो गई है पायल

पायल ये कहती सुनाई दे रही हैं, एक बार फिनाले के बाद कृतिका और अरमान आ जाएंगे, तो मैं बच्चों को लेकर अलग रहने लगूंगी और इनको छोड़ दूंगी. मैं अपने बच्चों को ये सब नहीं देखने दूंगी. यही नहीं उनकी बहन भी आती है और कहती है कि “एक काम कर.” मेरे घल चल. जब वो आ जाएंगे तब आपका जो भी फैसला होगा वो हम देख लेंगे.” इसपर पायल कहती हैं कि मैं चारों बच्चों को ले जा सकती हूं. उनको मैं आराम से पाल सकती हूं, लेकिन जैद के बिना गोलू नहीं रह सकती. हमें चीज के बारे में भी सोचना पड़ेगा कि हमें क्या करना है.

Payal Malik to divorce Armaan Malik

पायल की बहन आई लेने

पायल आगे कहती हैं, “हम तीन अलग होंगे, या हम दो अलग होंगे. मुझे नहीं पता. वो सब फैसला करेंगे. क्योंकि बच्चों को हम ये सब नहीं सुना सकते. मां बाप ये सब सुन सकते हैं. हम ऐसी जगह शिफ्ट हो जाएंगे, जहां लोग हमें जानते ही हो. लोगों ने इतनी बातें बनाई हैं कि मैं बता भी नहीं सकती. जो लोग हमें समझते थे वो भी आज बुरा बोल रहे हैं.” ऐसा लग रहा है कि पायल मलिक अरमान मलिक से पूरी तरह निराश हो गई हैं. उन्होंने व्लॉग के कैप्शन में लिखा है, मैं अरमान को तलाक दे रही हूं.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक ने लवकेश कटारिया को लेकर कही ऐसी बात, एल्विश यादव के फैंस जान गए तो उन्हें लगेगी मिर्ची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >