Pawandeep Rajan का एक्सीडेंट के बाद पहला पोस्ट आया सामने, 'मेरा साया' गाते हुए वीडियो वायरल

Pawandeep Rajan का एक गाना गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह 'मेरा साया' गाते दिख रहे हैं. अस्पताल की बिस्तर पर बैठे उन्हें सुर छोड़ते देख फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं.

Pawandeep Rajan: इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन इन दिनों कार दुर्घटना में हुए गंभीर हादसे के बाद सुर्खियों में हैं. इस एक्सीडेंट के बाद उन्हें कई सर्जरी से गुजरना पड़ा. हालांकि, अब उनकी हालत स्थिर है. पिछले दिनों उनके एक फैन ने अस्पताल से उनकी गाते हुए वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वह ‘जो मांगी थी दुआ’ गाने पर सुर छेड़ते नजर आ रहे हैं. अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे उन्होंने खुद अपने इंस्टग्राम पर शेयर किया है. बता दें यह हादसे के बाद उनका पहला पोस्ट है. वीडियो में सिंगर अस्पताल के बिस्तर पर बैठे 1966 में आई फिल्म ‘मेरा साया’ का मशहूर गाना ‘मेरा साया साथ होगा’ गा रहे हैं.

अब इस वीडियो को देखने के बाद फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “भगवान आपका भला करे पवनदीप,” जबकि एक्टर सई एम मांजरेकर ने लिखा, “वाह पवन!! भगवान आपको हमेशा सुरक्षित रखें, यह खूबसूरत है… आपको ढेर सारा प्यार और शक्ति मिले.”

यह भी पढ़े: Cannes 2025 में 4.5 लाख का तोते वाला पर्स लेकर पहुंचीं उर्वशी रौतेला, ट्रोलर्स ने कहा- चिड़ियाघर में डाल…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >