Baahubali: Crown Of Blood से लेकर Madgaon Express, इस हफ्ते देखें ये नई रिलीज वेब सीरीज और फिल्में

1 / 1
Baahubali: Crown Of Blood से लेकर Madgaon Express, इस हफ्ते देखें ये नई रिलीज वेब सीरीज और फिल्में
फुल स्क्रीन में देखें

OTT Releases This Weekend

OTT Releases This Weekend: वीकेंड आते ही लोग ओटीटी पर नई रिलीज फिल्में और वेब सीरीज को सर्च करना शुरू कर देते हैं. इस हफ्ते कई धांसू सीरीज और मूवीज रिलीज हुई है, जिसे आप एंजॉय कर सकते हैं. इसमें बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड से लेकर मडगांव एक्सप्रेस शामिल है.

OTT Releases This Weekend: अगर आपके भी मन में ख्याल आ रहा है कि इस वीक ओटीटी पर क्या नया देखें… तो हम आपके लिए एक लिस्ट लेकर आए हैं, जिसमें कई धांसू वेब सीरीज और फिल्में शामिल है. जिसे आप अपनी फैंमिली और फ्रेंड्स के साथ एंजॉय कर सकते हैं. लिस्ट में बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड से लेकर मडगांव एक्सप्रेस शामिल है.

Zara hatke zara bachke

जरा हटके जरा बचके
सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म जरा हटके जरा बचके जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रही है. रोम-कॉम में विक्की और सारा एक मैरिड कपल है, जो किसी भी तरह से अपने घर को सुरक्षित करना चाहते हैं.

Baahubali: crown of blood

बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड
एसएस राजामौली की लेटेस्ट एनिमेटेड वेब सीरीज, बाहुबली और महिष्मती राज्य की कहानी बताती है. बाहुबली और भल्लालदेव उन सेनाओं से लड़ते हैं जो महिष्मती राज्य को नष्ट करना चाहते हैं. इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Read Also- Top Zombie movies on OTT: ओटीटी पर जाॅम्बी आउटब्रेक की इन फिल्मों का लुत्फ उठाएं

The great indian kapil show

द ग्रेट इंडियन कपिल शो
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में इस वीक इंटरनेशनल स्टार एड शीरन महफिल जमाते दिखाई देंगे. कपिल उनके साथ कई जोक्स क्रैक करेंगे, जो आपको टीवी स्क्रीन से बांधे रखेगा. इसे आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

Madgaon express

मडगांव एक्सप्रेस
कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी और प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी, दिव्येंदु और नोरा फतेही स्टारर फिल्म मडगांव एक्सप्रेस आज से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. आप वीकेंड में इस मूवी को जरूर एंजॉय करें.

Also Read- Madgaon Express OTT: इस ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म मडगांव एक्सप्रेस, तीन दोस्तों की कहानी आपको खूब करेगी एंटरटेन

Bastar the naxal story

बस्तर द नक्सल स्टोरी
अदा शर्मा की 2024 राजनीतिक थ्रिलर और विपुल अमृतलाल शाह की ओर से निर्मित फिल्म बस्तर द नक्सल स्टोरी, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नक्सली-माओवादी विद्रोह पर आधारित है. इसका निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है और इसमें इंदिरा तिवारी, विजय कृष्ण, शिल्पा शुक्ला, यशपाल शर्मा, सुब्रत दत्ता और राइमा सेन भी हैं. इसे आप जी5 पर देख सकते हैं.

Madame web

मैडम वेब
मार्वल कॉमिक्स के कैरेक्टर से प्रेरित सुपरहीरो फिल्म आपको स्क्रीन से बांधे रखेगी क्योंकि यह न्यूयॉर्क में रहने वाली एक पैरामेडिक, कैसेंड्रा वेब की कहानी है, जो भविष्य देखने की शक्ति विकसित करती है.

Read Also- अगर नहीं है घर में टीवी तो इन OTT प्लेटफॉर्म पर देखें अपने पॉपुलर सीरियल, लिस्ट में अनुपमा शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >