OTT Release This Week: बाबा निराला के षड्यंत्र से ड्रग माफिया के पर्दाफाश तक, ओटीटी पर मिलेगा मनोरंजन का भरपूर डोज

OTT Release This Week: फरवरी के आखिरी हफ्ते एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ने वाला है. इस वीक कई धांसू फिल्में और सीरीज ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए आ रही है. इनमें 'आश्रम 3 पार्ट 2' और 'डब्बा कार्टल' भी शामिल है.

OTT Release This Week: फरवरी का आखिरी हफ्ता शुरू हो गया है. ऐसे में इस हफ्ते को खास और धमाकेदार बनाने के लिए कई फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर धामाल मचाने आ रही है, जिनका इंतजार दर्शक लंबे वक्त से कर रहे हैं. इनमें बाबा निराला यानी बॉबी देओल की वेब सीरीज ‘आश्रम सीजन 3 पार्ट 2’, शबाना आजमी की ‘डब्बा कार्टल’ और वेकेंटश दग्गुबाती की ‘संक्रांतिकी वस्तुनम’ भी शामिल है. ऐसे में अगर आप भी एंटरटेनमेंट के भरपूर डोज को पाने के लिए तैयार हैं, तो आइए बताते हैं पूरी लिस्ट.

जिद्दी गर्ल्स

जिद्दी गर्ल्स की कहानी पांच जिद्दी लड़कियों के जोश और जुनून पर केंद्रित है, जिसे वसंत नाथ और नेहा वीना शर्मा ने डायरेक्ट और लिखा है. यह सीरीज 27 फरवरी को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. सीरीज में अतिया तारा नायक, उमंग भड़ाना, ज़ैना अली, दिया दामिनी और अनुप्रिया करौली जैसे नए चेहरे नजर आएंगे.

डब्बा कार्टल

डब्बा कार्टल एक क्राइम-थ्रिलर सस्पेंस सीरीज है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्सपर रिलीज होगी. इस सीरीज में शबाना आजमी, ज्योतिका, शालिनी पांडे, और गजराव जैसे कई कलाकार नजर आएंगे. यह मल्टी स्टारर सीरीज 28 फरवरी को स्ट्रीम होगी.

आश्रम 3 पार्ट 2

बाबा निराला के षड्यंत्र में एक बार फिर फंसने के लिए हो जाएं तैयार क्योंकि बॉबी देओल स्टारर यह वेब सीरीज 28 फरवरी को एमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी. इस सीरीज का हाइप लंबे समय से दर्शकों में बना हुआ है.

लव अंडर कंट्रक्शन

साउथ की रोमांटिक कॉमेडी वेब सीरीज ‘लव अंडर कंट्रक्शन’ के ट्रेलर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को काफी ज्यादा बढ़ा रखा है. अब यह सीरीज फाइनली 28 फरवरी को जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है.

संक्रांतिकी वस्तुनम

Sankranthiki vasthunam

वेकेंटश दग्गुबाती की एक्शन-कॉमेडी साउथ फिल्म ‘संक्रांतिकी वस्तुनम’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है. यह फिल्म 1 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर रिलीज होगी.

यह भी पढ़े: Netflix Comedy Movies: नेटफ्लिक्स की इन कॉमेडी फिल्मों को देख हंसते-हंसते पेट पकड़ लेंगे, लिस्ट पढ़े

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >