New Bhojpuri Song: रायफल से खूंटा ठोकते नजर आए टुनटुन यादव, काला चश्मा और लेदर जैकेट से जमाया रंगदार लुक

New Bhojpuri Song: टुनटुन यादव का नया भोजपुरी गाना रायफल से खूंटा ठोकाला रंगदारी थीम और डीजे बीट्स के साथ दर्शकों को खूब अट्रैक्ट कर रहा है. सोशल मीडिया पर इसका क्रेज बढ़ा है जबकि पवन सिंह का राजा रंगबाज भी अभी ट्रेंड में है. पढे़ं पूरी खबर…

New Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने में रंगदारी और भौकाली का अलग क्रेज है. हर सिंगर इस अंदाज को अपनाना चाहता है. भोजपुरी के चहेतों को भी यह काफी पसंद आता है. एक बार फिर जानेमाने वायरल सिंगर टुनटुन यादव ने रंगदार अंदाज में गाना गाया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. हाल ही में टुनटुन यादव का नया भोजपुरी गाना “रायफल से खूंटा ठोकाला” गाना रिलीज हुआ है. इसे 8 दिसंबर 2025 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया है. गाने का टाइटल ही ऐसी भाषा में है जो सीधे दबंग, रंगदारी और देहाती एक्शन फील क्रिएट करता है.

गाने के बारे में…

गाना: रायफल से खूंटा ठोकाला (Raifal Se Khunta Thokala)

सिंगर: टुनटुन यादव

रिलीज डेट: 8 दिसंबर 2025 ​

रंगदार थीम पर बना है गाना 

टुनटुन यादव के इस गाने को डीजे–फ्रेंडली बीट्स के साथ तैयार किया गया है, जो सीधे बरात और पार्टियों वाली प्लेलिस्ट को टारगेट करता है. लिरिक्स के जरिए पूरा दबंग और रंगदार वाली इमेज बनाने की कोशिश की गयी है. आजकल सोशल मीडिया पर रंगदारी थीम वाले भोजपुरी गानों का काफी ट्रेंड है. इंस्टाग्राम और फेसबुक पर गाने के कई रील्स शेयर हो रहे हैं, जहां “रायफल से खूंटा ठोकाला” लाइन को बैकग्राउंड साउंड की तरह यूज किया जा रहा है.

यूट्यूब पर पवन सिंह का जलवा

दूसरी तरफ पावर स्टार के नाम से मशहूर भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह का नया गाना ‘राजा रंगबाज’ यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. सॉन्ग में वह खुशी कक्कड़ संग रोमांस करते दिख रहे हैं. खुशी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनपर ये लुक सूट कर रहा है.

यह भी पढ़ें: Bhay The Gaurav Tiwari Mystery: अलमाइटी मोशन पिक्चर्स की थ्रिलर रिलीज से पहले बनी सेंटर ऑफ अट्रैक्शन, जानें खासियत

यह भी पढ़ें: Arvind Akela Kallu New Song Fulgobhi: अरविंद अकेला का नया गाना ‘फुलगोबी’ फैंस को कर रहा दीवाना, कल्लू और त्रिशा माधुकर की केमिस्ट्री ने मचाया धमाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >