Nepal Protest: नेपाल में भड़की हिंसा, तो दुखी हुई मनीषा कोइराला, खून से सने जुते की फोटो शेयर कर कही ये बात

Nepal Protest: मनीषा कोइराला ने नेपाल हो रहे विरोध प्रदर्शन और युवा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की हिंसक कार्रवाई पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर खून से लथपथ एक जूते की तस्वीर साझा की.

Nepal Protest: नेपाल सरकार की ओर से देश में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने के बाद, जेनरेशन जेड ने इसका जमकर विरोध कर रहे हैं. विरोध प्रदर्शन देखते ही देखते हिंसा में बदल गया. जिससे काफी नुकसान हुआ है. इस दुखद स्थिति ने बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला का दिल तोड़ दिया है. उन्होंने इस मुद्दे पर अपना स्टेटमेंट जारी किया है.

मनीषा कोइराला ने नेपाल में चल रहे विरोध प्रदर्शन पर दिया अपना रिएक्शन

मनीषा कोइराला ने अपने इंस्टाग्राम पर खून से सने एक जूते की तस्वीर शेयर की. जिसके साथ एक इमोशनल कैप्शन शेयर किया. उन्होंने लिखा, “आज नेपाल के लिए एक काला दिन है, जब लोगों की आवाज, भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश और न्याय की मांग का जवाब गोलियों से दिया जाता है.” इसके अलावा एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई और पोस्ट भी शेयर किया.

मनीषा कोइराला का नेपाल से खास कनेक्शन

मनीषा कोइराला का जन्म 16 अगस्त 1970 को नेपाल की राजधानी काठमांडू में हुआ था. उनका परिवार नेपाल की राजनीति का एक प्रमुख हिस्सा था. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत नेपाली फिल्म ‘फेरी भेटौला’ से की थी.

नेपाल में जेनरेशन जेड क्यों कर रहे विरोध

कथित तौर पर, यह विरोध नेपाल सरकार की ओर से 26 अपंजीकृत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक करने के बाद शुरू हुआ. इनमें फेसबुक, यूट्यूब और एक्स (पूर्व में ट्विटर) शामिल हैं. यह निर्णय नेपाल की युवा आबादी को रास नहीं आया. जिसके बाद विरोध होना शुरू हुआ. रिपोर्टों में आगे कहा गया है कि जैसे ही प्रदर्शनकारी हिंसक हुए, सुरक्षा बलों ने कई जिलों में गोलीबारी की.

यह भी पढ़ें- Battle of Galwan के सेट से सलमान खान का फर्स्ट लुक आउट, फौजी लुक में छा गए एक्टर, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >