‘गुस्से से खौल रहा हूं ’ छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद युवाओं के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, दी हिम्मत

नीट विवाद को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. शाह ने कहा कि बच्चों पर हो रहे जुल्म को देखकर उनका खून खौल रहा है.

वेटरन एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ‘चलो संसद’ मार्च प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले दिल्ली पुलिस के जवानों की तुलना अमेरिका के ICE एजेंटों से की. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन की तस्वीरें देखकर उन्हें काफी दुख हुआ और गुस्सा आ रहा. साथ ही, उन्होंने युवाओं से शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जारी रखने की अपील की और उन्हें अपना समर्थन देने की बात कही.

Naseeruddin Shah: “आप यह लड़ाई लड़े, हम आपके साथ है”

नसीरुद्दीन शाह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अगर किसी बेवकूफ व्यक्ति के हाथ में देश की जिम्मेदारी दे दी जाये, तो वह चाहेगा कि पूरा देश भी उसकी तरह अनपढ़, नासमझ, अयोग्य और निर्दयी बन जाए.

दिल्ली में लाठीचार्ज की घटना पर शाह ने नाराजगी जताई और कहा कि, “इस वक्त मेरा दिल भरा हुआ है और मैं गुस्से से खौल रहा हूं. यह देखकर कि हमारे बच्चों के साथ किस तरह का बर्ताव किया जा रहा है. यह मुझे अमेरिका के एजेंटों की याद दिला रहे हैं, जो मुंह पर नकाब लगाए हुए और हाथ में डंडा लिए हुए दिखते हैं. कभी अपने बच्चों के बारे में भी सोचा करो और ये भी सोचो तुम्हारा अंजाम तुम्हें भी एक दिन जरूर मिलेगा".

">

उन्होंने वीडियो को एन्ड करते हुए कहा की, “इन सारे बच्चों से में कहना चाहता हूं कि, हिम्मत न हारे, बहुत से लोगों की हमदर्दी आपके साथ है. आप लड़ते रहे हमारे देश के युवा से हमेशा से मुझे उम्मीदें थी और अब वह उम्मीद उजागर हो गयी है. आप यह लड़ाई लड़ते रहे, हम आपके साथ है”.

Naseeruddin Shah also Attended the CJP Protest: प्रोटेस्ट में दिखे नसीरुद्दीन शाह

एक्टर नसीरुद्दीन शाह भी अपने बेटों इमाद शाह और विवान शाह के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे और CJP के प्रोटेस्ट को सपोर्ट किया. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में नसीरुद्दीन शाह अपने दोनों बेटों के साथ प्रदर्शन में शामिल होते और प्रदर्शनकारियों के बीच नजर आए.

Many Celebrities Supported CJP Protest: कई सेलिब्रिटीज ने किया CJP) के प्रोटेस्ट को सपोर्ट 

नई दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रोटेस्ट को कई जानी-मानी हस्तियों का सपोर्ट मिला है. शबाना आजमी, प्रकाश राज, सोनी राजदान, जीनत अमान, अभय देओल, सोनाक्षी सिन्हा और नसीरुद्दीन शाह जैसे कई हस्तियों ने इस प्रोटेस्ट को बढ़-चढ़ कर सपोर्ट किया.

सोशल मीडिया में बहुत सारे वीडियोस वायरल हो रहे है, जिसमे में पुलिसकर्मियों को छात्रों पर लाठीचार्ज करते और आंसू गैस का इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है.

यह भी पढ़े : जंतर-मंतर में CJP प्रदर्शन के बीच बेटों के साथ पहुंचे नसीरुद्दीन शाह, प्रोटेस्टर्स को सपोर्ट करते दिखे, वीडियो


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >