Naagin 7: पूर्वी बनी अनंतकाल की नागिन रानी अनंता, मिली शक्तियां, ड्रैगन को हराकर खाई परिवार के खूनियों से बदला लेने की कसम

Naagin 7: सीरियल 'नागिन 7' का लेटेस्ट एपिसोड सस्पेंस से भरा हुआ था. पूर्वी को उसकी सारी शक्तियां मिल जाती है और वह अनंतकाल की नागिन रानी अनंता बन जाती है. वह परमीत के आदमियों से बदला लेने के लिए महाकुंभ जाती है.

Naagin 7: सीरियल ‘नागिन 7’ का लेटेस्ट एपिसोड काफी ड्रामे से भरा हुआ था. शो की शुरुआत परमीत और उसके आदमियों से होती है, जो पूर्वी की लाश को दफनाने की कोशिश करते हैं. दूसरी तरफ गुफा में भरणी महादेव से शिकायत करती है कि महारानी की मौत कैसे हो सकती है. वह कहती है कि महारानी को जब उनकी सारी शक्तियां मिलने वाली थी तो वह मर कैसे सकती है. तभी पिछली सारी नागिनों की तसवीरों से एक एनर्जी निकलती है और महादेव के त्रिशूल तक जाती है. ये एनर्जी पूर्वी के शरीर के अंदर जाती है और उसकी सांसें चलने लगती है.

पूर्वी बनी अनंतकाल की नागिन

परमीत के आदमी ये देखकर डर जाते हैं कि पूर्वी की सांसें चलने लगी है. वह लोग डर जाते हैं और पूर्वी को जिंदा ही दफना के चले जाते हैं. पूर्वी एक नागिन में बदल जाती है और मिट्टी से बाहर आ जाती है. महाकुंभ इवेंट में परमीत और उसके साथी पूर्वी की मौत का जश्न मनाते हैं. तभी पूर्वी वहां आती है और अधे नागिन के रूप में बदल जाती है. वह उनको बताती है कि वह अनंतकाल की नागिन रानी अनंता है. उसे देखकर वह सारे लोग डर जाते हैं. दूसरी तरफ बलजीत अपने आदमी को फोन करता है और ये फोन अंनता उठाती है. वह उसके आदमी की आवाज में उससे बात करती है.

ड्रैगन को पूर्वी ने हराया

अनंता, बलजीत को बताती है कि महाकुंभ में बम लगाने का उसका प्लान फेल हो गया क्योंकि बमों से भरा ट्रक पानी में गिर गया. बलजीत ये बात परमीत को बताता है. परमीत कहता है कि अब ड्रैगन को छोड़ने का वक्त आ गया है. ड्रैगन महाकुंभ आता है और उसका सामना अनंता से होता है. दोनों के बीच लड़ाई होती है. अनंता पांच सिर वाली नागिन में बदल जाती है और ड्रैगन को हरा देती है. फिर अनंता गुफा जाती है और महादेव से आशीर्वाद मांगती है. वह अपने सिंहासन पर बैठती है और कहती है कि वह उन 13 लोगों से बदला लेगी जिसने उसके परिवार को मार डाला था.

यह भी पढ़ें Anupama Twist: अनु के विश्वास का गला घोंटेगी रजनी, इस शख्स की वजह से चॉल पर नहीं चलेगा बुलडोजर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >