Naagin 7: एकता कपूर के शो में नागिन नहीं बनेंगी प्रियंका चाहर चौधरी, कहा- सच कहूं तो मुझे…

Naagin 7: सुपरनैचुरल शो नागिन 7 को लेकर अपडेट आया कि इसमें प्रियंका चाहर चौधरी काम करेंगी. हालांकि अब एक्ट्रेस ने एक इंस्टा पोस्ट कि जरिए साफ कर दिया कि वह इसका हिस्सा होंगी या नहीं. चलिए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा.

Naagin 7: एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन 7 कब से शुरू होगा, फैंस ये जानने के लिए बेताब है. साल 2015 में सबसे पहले नागिन शुरू हुआ था और अब तक इसके कई सीजन टीवी पर आ चुके हैं. अबतक नागिन के किरदार में मौनी रॉय, अदा खान, सुरभि ज्योति, निया शर्मा, जैस्मिन भसीन, सुरभि चंदना, हिना खान, तेजस्वी प्रकाश दिख चुकी हैं. अगली नागिन कौन होंगी, इसपर अभी तक कई नाम सामने आए है. लेटेस्ट अपडेट में बताया गया कि विवियन डीसेना, प्रियंका चाहर चौधरी और ईशा मालवीय नागिन 7 में नजर आ सकते हैं. हालांकि प्रियंका ने क्लियर कर दिया कि वह नागिन 7 में नजर नहीं आएंगी.

नागिन नहीं बनेगी प्रियंका चाहर चौधरी

एकता कपूर ने कुछ समय पहले एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह नागिन 7 पर बात करती दिखी थी. उन्होंने कहा इसपर काम चल रहा है. अब नागिन 7 का हिस्सा बनने पर प्रियंका चाहर चौधरी ने रिएक्ट किया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “अफवाहें? हां, मैंने देखी हैं. रोमांच? सच कहूं तो मुझे मजा आया, लेकिन सच्चाई यही है – मैं नहीं हूं. अब जब सब कुछ साफ हो गया है, तो चलिए और भी रोमांचक चीजों की तरफ बढ़ते हैं.” इसका मतलब साफ है कि प्रियंका शो में नागिन नहीं बन रही.

प्रियंका चाहर चौधरी को इस शो से मिली पहचान

प्रियंका चाहर चौधरी में टीवी इंडस्ट्री में छोटे रोल्स से अपने करियर की शुरुआत की. प्रियंका को रवि दुबे और सरगुन मेहता की उडारियां में उनकी भूमिका के लिए लोकप्रियता मिली. एक्ट्रेस ने शो में तेजो की भूमिका निभाई थी. इस किरदार ने उन्हें अलग पहचान दिलाई. उसके बाद एक्ट्रेस सलमान खान के शो बिग बॉस में नजर आई थी. इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती है. रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक्टर अंकित गुप्ता को डेट कर रही हैं. हालांकि दोनों अक्सर एक-दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताते हैं.

यह भी पढ़ें- Naagin 7 में विवियन डीसेना संग प्रियंका चाहर चौधरी की बन सकती है जोड़ी, जानें कब से होगा ऑनएयर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >