Munawar Faruqui: समय रैना के बाद मुश्किलों में घिरा मुनव्वर का शो ‘हफ्ता वसूली’, बैन करने की हुई मांग

Munawar Faruqui: स्टैंड-अप कॉमेडियन और ‘बिग बॉस 17’ के विनर मुनव्वर फारूकी का शो ‘हफ्ता वसूली’ मुश्किलों में घिर गया है. शो को बैन करने की मांग की गई है. आइए बताते हैं पूरा मामला.

Munawar Faruqui: समय रैना के शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ में रणवीर अल्लाहबादिया के आपत्तिजनक टिपण्णी के बाद सोशल मीडिया पर शो को बंद करने की मांग की जा रही थी. साथ ही समय ने अपने शो के सभी एपिसोड भी डिलीट कर दिए हैं. इसी बीच अब स्टैंड-अप कॉमेडियन और ‘बिग बॉस 17’ के विनर मुनव्वर फारूकी की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही है. दरअसल, मुनव्वर के शो ‘हफ्ता वसूली’ के खिलाफ एडवोकेट अमिता सचदेवा ने सांस्कृतिक मूल्यों का उल्लंघन करने के आरोप में शिकायत की है. साथ ही उन्होंने कॉमेडियन के शो पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और अश्लीलता को बढ़ावा देने के आरोप में इसे बैन करने की मांग भी की.

‘हफ्ता वसूली’ के खिलाफ लगे ये आरोप

‘हफ्ता वसूली’ शो के खिलाफ एडवोकेट अमिता सचदेवा ने कई धर्मों का अपमान, सांस्कृतिक मूल्यों का उल्लंघन करने और युवा दिमाग और समाज को प्रदूषित करने के लिए आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.

पहले भी हुई बैन करने की मांग

अमिता सचदेवा से पहले हिंदू जनजागृति समिति ने भी मुनव्वर के शो ‘हफ्ता वसूली’ पर बैन लगाने की मांग की थी. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर एक ट्वीट करते लिखा, “हम जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाले ‘हफ्ता वसूली’ पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग करते हैं! इस शो में मुनव्वर ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, जो सार्वजनिक रूप से देखने के लिए अस्वीकार्य है. यह नैतिक मूल्यों को डुबो देगा. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए!”

कैसा है ‘हफ्ता वसूली’ शो?

‘हफ्ता वसूली’ एक न्यूजरूम कॉमेडी शो है, जिसका प्रीमियर 14 फरवरी को हुआ था. इसमें शारिब हाशमी और विवियन डीसेना बत्तौर गेस्ट शामिल हुए थे. शो का मोटो ट्रेडिंग, राजनीतिक और सांस्कृतिक घटनाओं को मनोरंजक तरीके से दिखाया जाता है.

यह भी पढ़े: Viral Video: ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ बंद होते ही समय रैना ने शुरू किया स्ट्रीट सिंगिंग? यूजर्स बोले- आग लगे बस्ती में…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >