Web Series: 2024 में रिलीज हुई इन वेब सीरीज ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स, आपने तो नहीं कर दी मिस, अभी OTT पर देखें

1 / 1
Web Series: 2024 में रिलीज हुई इन वेब सीरीज ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स, आपने तो नहीं कर दी मिस, अभी OTT पर देखें
फुल स्क्रीन में देखें

Web Series: 2024 में रिलीज हुई इन वेब सीरीज ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स, आपने तो नहीं कर दी मिस, अभी OTT पर देखें

Web Series: आजकल के टाइम में वेब सीरीज देखना ट्रेंड बन गया है. लोग फ्री टाइम में धांसू और न्यू रिलीज सीरीज को देखना पसंद करते हैं. आज हम आपको साल 2024 में आई कुछ पॉपुलर सीरीज के नाम बताएंगे, जिसे अगर अभी तक नहीं देखा है, तो जरूर ओटीटी पर एंजॉय करें.

Web Series: पिछले कुछ सालों में वेब सीरीज देखना काफी पॉपुलर हुआ है. दर्शक अक्सर फ्री टाइम में अलग-अलग जॉनर की सीरीज को देखना पसंद करते हैं. साल 2024 में कई ऐसी सीरीज रिलीज हुई, जिसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. लिस्ट में पंचायत 3 से लेकर मिर्जापुर 3 और महारानी 3 शामिल है.

Panchayat 3

पंचायत 3
जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, फैसल मलिक और रघुबीर यादव स्टारर वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. ये सीरीज रिलीज होते ही ट्रेंडिंग में चली गई थी. फैंस ने तीनों सीजन को ब्लॉकबस्टर बताया था.

मिर्जापुर 3
मिर्जापुर का तीसरा सीजन अली फजल और पंकज त्रिपाठी के साथ गुड्डु भैया और कालीन भैया की पॉपुलर भूमिकाओं को दोहराते हुए वापस आया था. ये सीरीज जब अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुआ, तो इसे देखने वालों का क्रेज जबरदस्त था. अगर आपने अभी तक नहीं देखी है, तो जरूर एंजॉय करें.

Also Read: OTT Releases This Week: बारिश ने बिगाड़ दिया वीकेंड, इन नई रिलीज फिल्मों को करें एंजॉय, लिस्ट में हॉरर मूवी भी शामिल

Also Read: Savi OTT Release: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म सावी, दिव्या खोसला का दिखेगा खतरनाक अंदाज

Also Read: OTT पर हर दिन चाहते हैं कुछ नया देखना, जियो सिनेमा पर इन शोज को न करें मिस, स्ट्रेस निकलेगा बाहर

Heeramandi

हीरामंडी
हीरामंडी साल 2024 की बेहतरीन वेब सीरीज में से एक रही है. नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही इस सीरीज में उन तवायभों को दिखाया गया है, जिन्होंने 1940 के दशक में ब्रिटिश शासन से आजादी की लड़ाई लड़ी थी. पॉपुलर सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा और अदिति राव हैदरी जैसे स्टार्स मौजूद थे.

Maharani

महारानी 3
हुमा कुरैशी स्टारर वेब सीरीज सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है. कहानी की बात करें तो ये राजनीति के दांव पेंच को दिखाती है. इसमें हुमा ने रानी भारती के रूप में अपनी भूमिका दोहराई, जो रातों-रात बिहार की मुख्यमंत्री बन गई.

Kota factory season 3

कोटा फैक्ट्री सीजन 3
पॉपुलर वेब सीरीज कोटा फैक्ट्री, टीवीएफ की ओर से निर्मित है. सीरीज का तीसरा सीजन 20 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है. ये कोटा में चल रहे कोचिंग इंडस्ट्री का असली चेहरा दिखाती है.

गुल्लक 4
गुल्लक मिश्रा परिवार के जीवन पर आधारित है. इसको देखकर आपको अपने परिवार से प्यार हो जाएगा. ये वेब सीरीज सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है.

Entertainment Trending Videos

Also Read: Mr and Mrs mahi ott: नेटफ्लिक्स पर आ रही है राजकुमार और जान्हवी की रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा, जानिए कब और कहां देखें यें फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >