Moondram Pirai OTT Release: 44 साल बाद OTT पर आई कमल हासन-श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्म, जानें कब और कहां देखें

Moondram Pirai OTT Release: कमल हासन और श्रीदेवी की क्लासिक फिल्म ‘मूंद्रम पिराई’ 44 साल बाद OTT पर रिलीज हो चुकी है. जानिए इसकी कहानी, कास्ट और कब और कहां देख सकते हैं.

Moondram Pirai OTT Release: आपने अक्सर इंस्टाग्राम रील्स या यूट्यूब शॉर्ट्स पर कमल हासन और श्रीदेवी की एक फिल्म के क्लिप्स देखे होंगे, जो कभी चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं तो कभी आंखों में आंसू. यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि ‘मूंदराम पिरई’ है, जो 44 साल पहले 1982 में रिलीज हुई थी. अब यह फिल्म अपना ओटीटी (OTT) डेब्यू कर चुकी है. ऐसे में अगर आपने इस क्लासिक फिल्म को अब तक नहीं देखा है, तो आइए आपको बताते हैं कि यह फिल्म अब कहां और कैसे देखी जा सकती है.

फिल्म को कहां और कब देख सकते हैं?

अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो आपको Amazon Prime Video पर जाना होगा. यह फिल्म 1 मई, 2026 से स्ट्रीम होना शुरू हो गई है. फिल्म के मेकर्स ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है कि अब यह फिल्म घर बैठे मोबाइल या टीवी पर देखी जा सकती है.

फिल्म की कहानी क्या है?

यह कहानी भाग्यलक्ष्मी (श्रीदेवी) की है, जो एक एक्सीडेंट में अपनी याददाश्त खोकर मानसिक रूप से 7 साल की बच्ची बन जाती है. वह एक कोठे पर फंस जाती है, जहां से स्कूल टीचर चीनू (कमल हासन) उसे बचाकर अपने घर ऊटी ले आते हैं. चीनू उसका एक छोटे बच्चे की तरह ख्याल रखते हैं और उसे बहुत प्यार करते हैं.

पूरी फिल्म में उनकी प्यारी केमिस्ट्री दिखाई गई है, लेकिन क्लाइमेक्स बहुत इमोशनल करने वाला है. अंत में भाग्यलक्ष्मी ठीक तो हो जाती है, लेकिन वह उस चीनू को ही भूल जाती है जिसने उसे नई जिंदगी दी थी. रेलवे स्टेशन का वो आखिरी सीन, जहां कमल हासन उसे याद दिलाने के लिए पागलों की तरह तड़पते हैं, आपकी आंखों में आंसू ला देगा.

फिल्म में कौन-कौन है?

मूंदराम पिराई में कमल हासन और श्रीदेवी मुख्य भूमिका में हैं. इसके साथ ही वाई जी महेंद्रन, सिल्क स्मिता, गांधीमथी, पूर्णम विश्वनाथन और कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं.

कमल हासन की नई फिल्में

कमल हासन आजकल भी फिल्मों में काफी एक्टिव हैं. हाल ही में उनकी फिल्म ‘ठग लाइफ’ आई थी, जिसमें उन्होंने एक गैंगस्टर का रोल निभाया था. इसके बाद वह KH237 नाम की फिल्म में नजर आएंगे और जल्द ही सुपरस्टार रजनीकांत के साथ भी एक फिल्म में काम करने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: Best 90s Movies on OTT: कैसेट छोड़ो, अब OTT पर देखें 90s की सुपरहिट फिल्में, वरना रह जाएगा अफसोस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >