Mirzapur 3: गुड्डु भैया के रोल के लिए अली फजल नहीं थे पहली पसंद, मेकर्स ने इस किरदार के लिए किया था अप्रोज

Mirzapur 3: मिर्जापुर सीजन 3, 5 जुलाई से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए पूरी तरह तैयार है. फैंस ये देखने के लिए एक्साइटेड हैं कि इस सीजन में कौन सत्ता में रहेगा. क्या आप जानते हैं कि वेब सीरीज के लिए अली फजल गुड्डु भैया के रोल के लिए पहली पसंद नहीं थे.

Mirzapur 3: मिर्जापुर सीजन 3 का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. लोग शो की नई कहानी देखने के लिए बेहद सुपर एक्साइटेड हैं. वेब सीरीज का दूसरा सीजन बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न के साथ खत्म हुआ था. कहानी में काफी सस्पेंस छोड़ा गया था और इसलिए हर कोई यह जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है कि नए सीजन में कौन सत्ता में रहेगा. मिर्जापुर का तीसरा सीजन, 5 जुलाई से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.

मिर्जापुर 3 इस दिन से प्राइम वीडियो पर होगा स्ट्रीम

पॉपुलर वेब सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, हर्षिता गौर, अंजुम शर्मा, विजय वर्मा जैसे स्टार्स अपनी दमदार एक्टिंग के दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. मिर्जापुर 3 में हम दिव्येंदु को मुन्ना के रूप में नहीं देखेंगे. दरअसल अभिनेता ने हाल ही में अनाउंस किया कि वह तीसरे सीजन में वापस नहीं आएंगे. वहीं अली फजल उर्फ गुड्डु भैया की कमान संभालेंगे.

Also Read- Mirzapur Season 3 Trailer: सत्ता की लड़ाई इस बार होगी खूनी गुड्डू भैया का खतरनाक अवतार… पंकज त्रिपाठी ने ट्रेलर में डाली जान

Also Read- Mirzapur 3 की रिलीज से पहले ओटीटी पर देख डालें पहले दो सीजन, कालीन भैया की यादें हो जाएंगी ताजा

Also Read- Mirzapur 3 से लेकर Aashram 4 तक, इन ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज के इंतजार में नजरें बिछाये हुए हैं दर्शक

गुड्डु भैया के अली फजल नहीं थे मेकर्स की पहली पसंद

अब मिर्जापुर 3 के निर्देशक गुरमीत सिंह से पूछा गया कि उन्होंने मिर्जापुर के लिए अली, दीयेन्दु, श्वेता जैसे अभिनेताओं के बारे में क्या सोचा. उन्होंने बॉलीवुडलाइफ संग बात करते हुए कहा कि, “अली फजल को पहले मुन्ना के किरदार के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़कर बोला कि मुझे गुड्डु बनाने का मन है. उस टाइम तक उन्होंने जो किरदार निभाए थे, वह इससे बिल्कुल अलग थी, लेकिन अली ने हमें विश्वास दिलाया कि वह यह कर सकते हैं और उनमें वह पागलपन है, वहीं से बाकी कास्टिंग भी सही जगह पर हुई.”

Mirzapur 3

मिर्जापुर 3 के ट्रेलर ने फैंस की बढ़ाई थी एक्साइटमेंट

मिर्जापुर 3 का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया था. वीडियो की शुरुआत गुड्डु भैया की ओर से एक चौक के केंद्र में हथौड़े से त्रिपाठी की मूर्ति को नष्ट करने से होती है. हालांकि, उसे इस बात का एहसास नहीं है कि उस सिंहासन के कई और भी दावेदार हैं. ट्रेलर के अंत में, त्रिपाठी छाया से बाहर आता है और अपने दिवंगत पिता के साथ मिलकर बनाए गए सिंहासन और साम्राज्य को फिर से हासिल करने का वादा करता है. एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट की ओर से निर्मित क्राइम थ्रिलर का निर्देशन गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर ने किया है.

Also Read- Mirzapur 3: इस दिन ओटीटी पर रिलीज हो रही है मिर्जापुर 3, कालीन भैया-गुड्डू पंड‍ित फैलाएंगे दहशत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >