Marco: उन्नी मुकुंदन ने मार्को के ओटीटी को लेकर की ये भविष्यवाणी, जानें

Marco: उन्नी मुकुंदन स्टारर मलयालम फिल्म मार्को ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अब उन्नी ने एक्शन थ्रिलर के ओटीटी रिलीज को लेकर अपडेट दिया है.

Marco: हनीफ अडेनी की ओर से निर्देशित हाई ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर ‘मार्को’ पिछले 25 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. मॉलीवुड अभिनेता उन्नी मुकुंदन स्टारर इस फिल्म ने दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो इसे एक ब्लॉकबस्टर हिट बनाती है. अब मूवी के ओटीटी डिटेल्स सामने आए हैं.

मार्को ओटीटी रिलीज को लेकर क्या बोले उन्नी मुकुंदन

उन्नी मुकुंदन ने मार्को के ओटीटी रिलीज पर अनमोल जामवाल से बात करते हुए कहा, ”मुझे नहीं लगता कि मार्को ओटीटी पर अच्छा परफॉर्म कर पाएगी. मैं इसको लेकर काफी क्लियर हूं. कुछ फिल्में ऐसी होती है, जो सिर्फ सिनेमा के लिए ही बनाई जाती है. एक्शन और आई ओक्टेन सीन्स देखकर दर्शक दुनिया से कट जाएं. हालांकि यह सब कहकर मैं दर्शकों को कम नहीं आंक रहा हूं, लेकिन मैं मानता हूं कि पर्दे पर हिंसा ने उन्हें प्रभावित कर दिया है.”

क्या है फिल्म की कहानी

मार्को, एक मनोरंजक 2024 भारतीय मलयालम भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसने सिनेमाई दुनिया में धूम मचा दी है. निर्देशक हनीफ अडेनी की ओर से निर्देशित, यह फिल्म क्यूब्स एंटरटेनमेंट के प्रतिष्ठित बैनर के तहत शरीफ मुहम्मद की ओर से निर्मित है. फिल्म में प्रभावशाली कलाकारों की टोली है, जिसमें प्रतिभाशाली उन्नी मुकुंदन के अलावा सिद्दीकी, जगदीश, अभिमन्यु एस थिलाकन, कबीर दुहान सिंह, एंसन पॉल और युक्ति थरेजा जैसे स्टार्स शामिल है.

मार्के ने किया इतना कलेक्शन

मार्को अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ए-रेटेड मलयालम फिल्म बनकर उभरी है. सैकनिल्क वेबसाइट के अनुसार, फिल्म ने अपने रिलीज के 25वें दिन 13 लाख रुपये का कलेक्शन किया. भारत में फिल्म ने टोटल कलेक्शन 59.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.

यह भी पढ़ें- Marco movie:एक्टर कबीर सिंह दुहान ने बताया उस सीन के बाद 4-5 दिनों तक सो नहीं पाया

यह भी पढें– Marco Box Office Collection Day 17: 17वें दिन मार्को ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया भौकाल, जानें अब तक कमा लिए कितने पैसे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >