Malti Chahar Amaal Malik Relation: क्या मालती चाहर और अमाल मलिक एक दूसरे को कर रहे थे डेट? सामने आई सच्चाई

Malti Chahar Amaal Malik Relation: बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद भी चर्चाओं में है. घर के भीतर शुरू हुआ विवाद बाहर आने के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा. मालती चाहर और अमाल मलिक के रिश्ते पर बड़ा खुलासा सामने आया है. डेटिंग अफवाहों पर मालती ने चुप्पी तोड़ते हुए सब कुछ क्लियर कर दिया है. जानिए क्या है पूरा मामला…

Malti Chahar Amaal Malik Relation: बिग बॉस 19 भले ही खत्म हो चुका हो, लेकिन शो से जुड़ी चर्चाएं और विवाद अब भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. घर के अंदर जो बातें शुरू हुई थीं, वो बाहर आते ही और ज्यादा चर्चा में आ गईं. ऐसा ही कुछ देखने को मिला मालती चाहर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक को लेकर, जिनके रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें होने लगी थीं. शो के दौरान मालती ने कहा था कि वह अमाल को पहले से जानती हैं. बस इसी बात के बाद फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. लेकिन अब मालती ने इन सभी अफवाहों पर खुद सामने आकर पूरी तरह विराम लगा दिया है.

अमाल के साथ नहीं था कोई रिलेशनशिप

मंगलवार को मालती चाहर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लंबा नोट शेयर किया. इसमें उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अमाल के साथ उनका कोई रिलेशनशिप नहीं था. मालती के मुताबिक, अमाल ने उनसे नंबर मांगा था और दोनों सिर्फ एक बार मिले थे. उस दौरान उन्होंने थोड़ी बहुत बातचीत की और कुछ निजी बातें शेयर कीं. इसके बाद फोन पर कभी कभार बात होती रही, लेकिन इसके अलावा उनके बीच कुछ भी नहीं था. शो में जब उन्होंने कहा था कि बाहर की बातें नहीं होंगी, तो उसका मतलब सिर्फ इतना था कि वह अमाल की पर्सनल लाइफ को पब्लिक नहीं करना चाहती थीं.

इंसानियत के नाते दिया साथ 

मालती ने यह भी कहा कि शो के दौरान अमाल की तरफ से यह दिखाने की कोशिश की गई कि वह उन्हें इंप्रेस कर रही थीं, जो उन्हें काफी गलत लगा. उनके मुताबिक, उनके बारे में की गई कुछ टिप्पणियां अपमानजनक थीं, जिनके बारे में उन्हें शो से बाहर आने के बाद पता चला. मालती ने बताया कि अमाल ने कई बार अपनी मेंटल हेल्थ का जिक्र किया था और उस वक्त उन्होंने इंसानियत के नाते उनका साथ दिया, ताकि बाद में उन्हें कोई पछतावा न हो. लेकिन अब खुद मालती को इस बात का अफसोस हो रहा है. उन्होंने साफ कहा कि अब वह नहीं चाहतीं कि उनका नाम अमाल के साथ जोड़ा जाए.

“अमाल ने किया था व्हाट्सएप”

बता दें कि मालती चाहर बिग बॉस 19 में वाइल्डकार्ड के तौर पर आई थीं और आते ही वह अमाल मलिक के ग्रुप के साथ ज्यादा नजर आने लगी थीं. मालती का कहना था कि वह अमाल को पहले से जानती थीं, जबकि अमाल ने यही कहा कि दोनों की मुलाकात सिर्फ एक पार्टी में हुई थी. एक एपिसोड में मालती ने यह भी कहा था कि अमाल ने उन्हें व्हाट्सएप पर “हे गॉर्जियस” मैसेज किया था, जिससे मामला और गरमा गया और फैंस के बीच यह चर्चा तेज हो गई कि दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है.वहीं अगर बिग बॉस 19 के नतीजे की बात करें, तो 7 दिसंबर को हुए फिनाले में गौरव खन्ना ने ट्रॉफी अपने नाम की.

यह भी पढ़ें: Jiya Shankar Abhishek Malhan Engagement: क्या सच में जिया और अभिषेक ने कर ली सगाई? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बता दिया सबकुछ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >