लॉक अप: सच या सजा: ‘एक मिनट, ये 'लव बर्ड्स' क्या होता है’? शिल्पा शिंदे पर फूटा हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी का गुस्सा

लॉक अप: शो के लेटेस्ट प्रोमो में हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी और शिल्पा शिंदे के बीच जोरदार बहस देखने को मिली. शिल्पा द्वारा 'लव बर्ड्स' बोलने पर हर्षद और शिवांगी ने साफ किया कि उनके बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है.

लॉक अप: सच या सजा के नए प्रोमो में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी अपने रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों पर शिल्पा शिंदे के साथ बहस करते दिखे. शो में शिल्पा शिंदे ने दोनों को बार-बार "लव बर्ड्स" कहा, जिसके बाद हर्षद काफी भड़के नजर आये और उन्होंने शिवांगी के साथ अपनी दोस्ती का बचाव किया. यह मामला जिम मैट को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन बाद में बहस काफी बढ़ गई. हर्षद और शिवांगी ने शिल्पा की इस बात पर नाराजगी जताई और कहा कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं.

Harshad Chopra Slams Shilpa Shinde: हर्षद ने दिया शिल्पा को करारा जवाब 

हर्षद चोपड़ा नए एपिसोड में शिल्पा शिंदे के साथ बहस करते नजर आ रहे हैं. बहस की शुरुआत तब हुई, जब हर्षद ने कहा कि उसे बाहर जिम मैट नहीं मिल रही है.  इस पर शिल्पा ने जवाब दिया कि वह खुद उस मैट पर सो रही हैं और उसे नहीं देंगी. हर्षद ने नाराज होकर कहा कि बिना मैट के सोकर देखो, तब समझ आएगा. उन्होंने यह भी कहा कि शिल्पा को यहां मिलने वाली खास सुविधाओं का फायदा मिल रहा है.

">

इस पर शिल्पा ने कहा, "हां, लव बर्ड्स." उनकी बात पर शिवांगी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कहा, "एक मिनट, आप हमें लव बर्ड्स क्यों कह रही हैं?" बार-बार इस तरह कहे जाने से शिवांगी नाराज हो गई और  कहा, आप सभी जानते हैं, कि हमारे बीच क्या रिश्ता है, थोड़ा सलीका दिखाइए.

Shivangi Joshi Put Shilpa Shinde At Risk: शिवांगी ने किया शिल्पा को एट रिस्क

फिलहाल शो में काफी ट्विस्ट देखने को मिले हैं. अभी शिवांगी को सिक्योर टीम गैंग की लीड बनाया गया है और उन्हें पावर दिया गया है की किसी एक कंटेस्टेंट को 'At Risk' करने का जिस पर उन्होंने शिल्पा शिंदे को चुना. यह इंसिडेंट  ऐसे समय में सामने आया है, जब शो में शिवांगी को लेकर शिल्पा के बयानों पर पहले से ही चर्चा हो रही थी. वहीं, एक अन्य मामले में हर्षद के व्यवहार को लेकर भी सवाल उठ चुके हैं.

यह भी पढ़े: शिल्पा शिंदे पर भड़की एक्ट्रेस जन्नत जुबैर, कहा- किसी भी औरत के बारे में पर्सनली कमेंट करना एंटरटेनमेंट नहीं


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Asha Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >