'लॉक अप 2' में बड़ा उलटफेर! हर्षद चोपड़ा ने दिया बलिदान, रितेश देशमुख भी रह गए हैरान

Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' के हालिया एपिसोड में इस सीजन का सबसे इमोशनल मोमेंट देखने को मिला. हर्षद चोपड़ा ने अपनी ग्रैंड फिनाले की जगह शिवांगी जोशी को दे दी और खुद एलिमिनेट हो गए. जानिए क्या था पूरा ड्रामा और इस बलिदान पर कैसा है फैंस का रिएक्शन.

Lock Upp 2 Finale Week: लॉक अप' के हालिया एपिसोड में दर्शकों को इस सीजन का सबसे शॉकिंग और इमोशनल मोमेंट देखने को मिला, जब हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी जोशी को शो में बनाए रखने के लिए और पहली फाइनलिस्ट बनाने के लिए अपनी ग्रैंड फिनाले की जगह छोड़ने का फैसला किया और खुद एलिमिनेट हो गए.

Lock Upp 2 Episode: क्या था एपिसोड में

लॉक अप में एक टास्क हुआ था जिससे पहला फाइनलिस्ट मिल सके. हर्षद ने पिछले दिन का टास्क जीतकर पहले ही ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह पक्की कर ली थी. दूसरी ओर, श्रेया कालरा को एक खास पावर मिली थी, जिसके तहत उन्हें किसी एक कंटेस्टेंट को एलिमिनेट कर सकती हैं. उन्होंने शिवांगी जोशी का नाम चुना, जिससे शिवांगी का शो में सफर खत्म होने की कगार पर पहुंच गया था. 

">

हालांकि, सोमवार के एपिसोड में होस्ट रितेश देशमुख ने श्रेया से पूछा कि क्या वह अपना फैसला बदलना चाहेंगी. लेकिन श्रेया अपने निर्णय पर कायम रहीं. उन्होंने कहा कि शिवांगी को एलिमिनेट करने के पीछे उनकी अपनी कई वजहें थीं. जैसे-जैसे स्थिति बदलती गई, हर्षद खुद को संभाल नहीं पाए और भावुक होकर रोने लगे। उन्होंने बार-बार श्रेया से अनुरोध किया कि शिवांगी को शो से बाहर न किया जाए.

Shivangi Joshi Became the First Finalist: हर्षद को मिला शिवांगी को फाइनलिस्ट बनाने का ऑप्शन

शो में हर्षद की हालत देखकर रितेश ने उन्हें एक ऑप्शन दिया और कहा कि अगर वह शिवांगी को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो उन्हें अपनी फाइनलिस्ट की जगह छोड़कर शो से बाहर जाना होगा. हर्षद ने बिना देर किए यह शर्त मान ली.

उन्होंने अपनी जगह छोड़ने का फैसला किया ताकि शिवांगी शो में आगे बढ़ सके. घर से निकलने से पहले हर्षद ने शिवांगी से कहा कि वह पूरी ताकत के साथ खेलें और ट्रॉफी जीतने की कोशिश करें. दोनों की यह भावुक विदाई देखकर घर का माहौल भी भावुक हो गया और दोनों की आंखे  नम हो गईं.

हर्षद के इस अचानक फैसले ने सभी कंटेस्टेंट्स को चौंका दिया. कई घरवालों का मानना था कि पिछले टास्क के बाद वह मानसिक और भावनात्मक दबाव में थे. उनका कहना था कि शायद इसी वजह से उन्होंने अपनी जगह छोड़ने जैसा बड़ा फैसला लिया. घरवालों ने उनके लिए सहानुभूति भी जताई और कहा कि सीजन का पहला फाइनलिस्ट बनने के बावजूद, इतना बड़ा फैसला लेने से पहले हर्षद पूरे समय काफी भावुक और परेशान दिखाई दिए.

Internet Splits After Harshad Chopda Decision: फैंस का अलग अलग रिएक्शन 

हर्षद के इस फैसले से की वह शिवांगी को फाइनलिस्ट बना दें और खुद एलिमिनेट हो जाए. इस पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली. कई लोग इस  फैसले से दुखी हैं, तो कुछ इसे स्क्रिप्टेड शो का दर्जा दे रहे हैं. 

एक X यूजर ने लिखा, "निस्वार्थ होने से ज्यादा बेवकूफी... उसे अपने लिए खेलना चाहिए था और अपनी जगह के लिए लड़ना चाहिए था.

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "हर्षद के लिए बुरा लग रहा है, लेकिन यह व्यक्ति अपने फैंस के लिए बहुत बड़ी निराशा है. उसने खुद का ही मजाक बना लिया है.

About Lock Upp 2: लॉक अप 2 के बारे में: 

'लॉक अप' 2 फराह और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं.  इस शो का फिनाले काफी नजदीक हैं और हर्षद के बाद देखना दिलचस्प होगा की सेकंड फाइनलिस्ट कौन हो सकता है. एकता कपूर के इस शो में सभी कंटेस्टेंट्स को जेल जैसे माहौल में रहना पड़ता हैं और अपने सीक्रेट समय आने पर बताने होते है. टास्क के दौरान यही सीक्रेट्स उनको खेल में आगे बढ़ने के लिए अहम साबित होते हैं. यह शो फिलहाल नेटफ्लिक्स पर हैं

यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 Finale: हर्षद चोपड़ा बने शो के पहले फाइनलिस्ट, श्रेया कालरा ने किया इस कंटेस्टेंट को एलिमिनेट!


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >