Lock Upp: Sach Ya Sazaa Grand Finale- 'लॉक अप: सच या सजा' का ग्रैंड फिनाले अब बस एक घंटे दूर है और कुछ ही देर में पता चल जाएगा कि इस सीजन की ट्रॉफी किसके नाम होगी. फिनाले की रेस में कई दमदार कंटेस्टेंट्स हैं, लेकिन शिवांगी जोशी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है. टीवी की संस्कारी बहू से लेकर रियलिटी शो की फियरलेस खिलाड़ी बनने तक उन्होंने इस सीजन में अपना बिल्कुल अलग अवतार दिखाया. कभी दमदार गेम से तारीफ मिली तो कभी विवादों और इमोशनल खुलासों की वजह से वह लगातार लाइमलाइट में रहीं. ऐसे में फिनाले से पहले जानिए शिवांगी जोशी की नेटवर्थ, करियर और उन विवादों के बारे में, जिन्होंने उन्हें पूरे सीजन ट्रेंडिंग बनाए रखा.
Who is Shivangi Joshi: कौन हैं शिवांगी जोशी?
शिवांगी जोशी टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं. अपनी दमदार एक्टिंग, सिंपल पर्सनैलिटी और नेचुरल स्क्रीन प्रेजेंस की वजह से उन्होंने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है. एक्टिंग के अलावा वह एक ट्रेंड कथक डांसर भी हैं. आज वह टीवी की सबसे पॉपुलर और सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं.
Shivangi Joshi Career: 'नायरा' बनकर बनीं हर घर की फेवरेट
शिवांगी ने साल 2013 में 'खेलती है जिंदगी आंख मिचोली' से टीवी डेब्यू किया था. इसके बाद वह 'बेइंतहा' और 'बेगुसराय' जैसे शोज में नजर आईं. लेकिन उनकी किस्मत तब बदली, जब उन्हें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा का रोल मिला. इस किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. इसके बाद वह 'बालिका वधू 2', 'बरसातें: मौसम प्यार का' और 'खतरों के खिलाड़ी 12' जैसे शोज में भी नजर आईं.
Shivangi Joshi Net Worth: करोड़ों की मालकिन हैं शिवांगी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवांगी जोशी की नेटवर्थ 35 से 37 करोड़ रुपये के बीच है. वह एक एपिसोड के लिए 1 से 1.5 लाख रुपये तक फीस लेती हैं. इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया और म्यूजिक वीडियोज भी उनकी कमाई का बड़ा जरिया हैं.
इन विवादों की वजह से पूरे सीजन चर्चा में रहीं
- हर्षद चोपड़ा वाला ट्विस्ट: शो का सबसे बड़ा सरप्राइज तब देखने को मिला, जब हर्षद चोपड़ा ने अपनी फाइनलिस्ट सीट छोड़कर शिवांगी को आगे बढ़ने का मौका दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर खूब बहस छिड़ गई.
- फैमिली स्ट्रगल ने किया इमोशनल: एक सीक्रेट टास्क के दौरान शिवांगी ने अपनी फैमिली के मुश्किल दिनों का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि एक समय उनके घर की आर्थिक हालत इतनी खराब थी कि परिवार को काफी संघर्ष करना पड़ा. उनके इस खुलासे ने कई लोगों को इमोशनल कर दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इसे 'सिम्पैथी कार्ड' भी बताया. इसके बाद यह मामला पूरे इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया.
- श्रेया कालरा से हुई तगड़ी बहस: पूरे सीजन शिवांगी और श्रेया कालरा के बीच कई बार तीखी बहस देखने को मिली. एक पर्सनल कमेंट के बाद शिवांगी ने अपनी स्किन और एक्ने को लेकर सालों से झेली गई इनसिक्योरिटी का भी खुलासा किया.
- शिल्पा शिंदे के बयान से बढ़ा बवाल: शो में शिल्पा शिंदे ने शिवांगी की पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ दावे किए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली.
ये भी पढ़ें: Lock Upp 2 की फाइनलिस्ट श्रेया कालरा कौन हैं? TikTok से शुरू हुआ सफर, आज हैं शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट
