Lock Upp 2 का क्रेज सातवें आसमान पर, रिकॉर्डतोड़ व्यूज के बीच आया सबसे बड़ा अपडेट

Lock Upp 2 ने 3 हफ्तों में 50 मिलियन व्यूइंग आवर्स का आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बना लिया है. शो की लगातार बढ़ती पॉपुलैरिटी के बीच नेटफ्लिक्स ने भी बड़ा फैसला लेते हुए ग्रैंड फिनाले तक एक खास बदलाव का ऐलान कर दिया है. आखिर क्या है यह अपडेट और क्यों बढ़ गई है फैंस की एक्साइटमेंट?

'लॉक अप: सच या सजा' शो की शुरुआत सप्ताह में पांच एपिसोड के साथ हुई थी. लेकिन पहले ही हफ्ते में मिले शानदार दर्शकों के सपोर्ट के बाद इसे छह दिन कर दिया गया. अब बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए नेटफ्लिक्स ने घोषणा की है कि ग्रैंड फिनाले तक 'लॉक अप: सच या सजा' हर दिन दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेगा.

Lock Upp 2 Crossing 50 Million Viewing Hours: 3 हफ्तों में 50 मिलियन व्यूइंग आवर्स का आंकड़ा पार

नेटफ्लिक्स के मुताबिक, शो ने अब तक सोशल मीडिया पर 50 मिलियन से अधिक बार देखे जाने का आंकड़ा हासिल किया है, जबकि इससे जुड़ी 30 लाख से ज्यादा ऑनलाइन चर्चाएं दर्ज की गई हैं. शो के कई मीम्स और वायरल पल लगातार इंटरनेट पर चर्चा का विषय बने हुए हैं, जिससे इसकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई है.

Lock Upp 2 Global Reach: 12 देशों के दर्शकों तक पहुंचा शो

नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल ने बताया कि यह शो सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि 12 देशों के दर्शकों तक भी पहुंच चुका है. उनके मुताबिक, यह भारतीय नॉन-फिक्शन कंटेंट के लिए बड़ी अचीवमेंट है और यह साबित करता है कि भारत में तैयार किए गए फॉर्मेट दुनिया भर के दर्शकों को भी अट्रैक्ट कर सकते हैं.

Lock Upp 2 Success: एकता कपूर ने जताई खुशी

शो की मेकर एकता कपूर ने कहा कि नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी ने इस फॉर्मेट को नई पहचान दिलाई है. उनके मुताबिक, 'लॉक अप: सच या सजा' केवल एक रियलिटी शो नहीं है, बल्कि ऐसा मंच बन गया है जिसने दर्शकों के बीच चर्चा के साथ-साथ इमोशनल जुड़ाव भी पैदा किया है.

Lock Upp 2 Hosts: फराह खान और रितेश देशमुख की जोड़ी बनी शो की ताकत

शो में जेलर की भूमिका निभा रहे फराह खान और रितेश देशमुख की जोड़ी को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. दोनों का अलग-अलग अंदाज शो में एंटरटेनमेंट और सीरियसनेस का बैलेंस बनाए रखता है. फराह ने इसे अपने करियर का सबसे पसंदीदा रियलिटी शो बताया, जबकि रितेश ने कहा कि इस शो ने लोगों को इंसानी इमोशंस और बदलाव को करीब से समझने का अवसर दिया.

Lock Upp 2 Popularity: लगातार बढ़ रही है पॉपुलैरिटी

लगातार बढ़ती दर्शकों की नंबर्स और सोशल मीडिया पर मिल रहे सपोर्ट के बीच 'लॉक अप: सच या सजा' अब नेटफ्लिक्स के सबसे चर्चित भारतीय रियलिटी शोज में शामिल हो गया है. ग्रैंड फिनाले तक हर दिन नए एपिसोड के साथ दर्शकों को और ज्यादा ड्रामा, इमोशनल पल और नए मोड़ देखने को मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: 'लंदन में लगाती थीं क्रिकेट पर सट्टा...': 'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, बताया क्यों उठाया था यह कदम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

निकिता सिंह हिंदी डिजिटल मीडिया की पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं. उन्हें डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में कंटेंट राइटर इंटर्न के तौर पर कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस और सेलिब्रिटी से जुड़े कंटेंट पर काम करती हैं.

उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भोपाल के प्रतिष्ठित संस्थान पब्लिक वाणी में इंटर्नशिप से की, जहां उन्हें न्यूज रिसर्च, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का व्यावहारिक अनुभव मिला.

निकिता ने सेंट जेवियर्स, रांची से BJMC और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स किया है. सरल, तथ्यपरक और ऑडियंस-फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी प्रमुख ताकत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >