Laughter Chefs 3 Off Air: क्या बंद होने जा रहा है भारती सिंह का शो? ‘Khatron Ke Khiladi 15’ ले सकता है इसकी जगह

Laughter Chefs 3 Off Air: क्या भारती सिंह का शो जल्द ऑफ एयर होने वाला है? रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसकी जगह ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ ले सकता है. जानिए पूरी डिटेल.

Laughter Chefs 3 Off Air: टीवी का पॉपुलर कॉमेडी कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ पिछले कई महीनों से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. अब इस शो को लेकर नई जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शो जल्द ही ऑफ एयर हो सकता है. कहा जा रहा है कि इसकी जगह रोहित शेट्टी का स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ ले सकता है. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

कब ऑफ एयर हो सकता है शो? (Laughter Chefs 3 Off Air Date)

Laughter chefs 3 contestants, pc- x

Gossips TV की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ का आखिरी एपिसोड 28 जून 2026 (रविवार) को टेलीकास्ट हो सकता है. फिलहाल यह शो हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे कलर्स टीवी पर आता है. हालांकि, अभी तक चैनल या मेकर्स ने शो के ऑफ एयर होने की पुष्टि नहीं की है.

यह भी पढ़ें: India’s Got Latent Season 2: विवादों के बाद दूसरे सीजन के साथ लौट रहा समय रैना का शो, Netflix ही नहीं, YouTube पर भी एक साथ होगा रिलीज

क्यों बंद हो सकता है शो? (Why Is Laughter Chefs 3 Ending?)

उसी रिपोर्ट्स की मानें तो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जुलाई 2026 के पहले हफ्ते से टीवी पर शुरू हो सकता है. ऐसे में वीकेंड का स्लॉट खाली करने के लिए ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ को ऑफ एयर किया जा सकता है. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि शो को बंद करने की बजाय किसी दूसरे टाइम स्लॉट में भी शिफ्ट किया जा सकता है.

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग कहां चल रही है? (Khatron Ke Khiladi 15 Update)

Khatron ke khiladi 15, pc: x

इस समय ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में चल रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अविनाश मिश्रा, करण वाही और फरहाना भट्ट फिनाले तक पहुंच चुके हैं. हालांकि, इन खबरों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में कौन-कौन हैं? (Laughter Chefs 3 Contestants)

इस शो को भारती सिंह होस्ट कर रही हैं, जबकि हरपाल सिंह सोखी इसे जज कर रहे हैं. शो में एली गोनी, जन्नत जुबैर, समर्थ जुरेल, अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, निया शर्मा, सुदेश लहरी, करण कुंद्रा, एल्विश यादव, तेजस्वी प्रकाश, अर्जुन बिजलानी, कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक जैसे कई सितारे नजर आ रहे हैं. इसके अलावा कई बड़े सेलिब्रिटी भी गेस्ट बनकर शो में आते रहते हैं.

यह भी पढ़ें: आलीशान घर छोड़ नदी किनारे जमीन पर सो गए कॉमेडियन Sunil Grover, वीडियो देख लोग बोले- ‘क्या बंदा है यार’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >