मिहिर के लिए वृंदा ने रखा शांति निकेतन में कदम, हादसे के रहस्य ने बढ़ाया सस्पेंस

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में मिहिर की रिकवरी देखने को मिल रही है. वृंदा मास्क पहनकर उनके सामने जाती है और उन्हें एक्सरसाइज करवाती है. वहीं तुलसी उसे रिश्तों को संभालने की सीख देती है.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में 13 फरवरी का एपिसोड भावनाओं और सस्पेंस से भरा रहा. पिछले एपिसोड में हुए हादसे के बाद अब कहानी का फोकस मिहिर की सेहत और परिवार के बदलते रिश्तों पर आ गया है. एपिसोड की शुरुआत तुलसी और अंगद से होती है. दोनों वृंदा से कहते हैं कि मिहिर के लिए उससे बेहतर कोई फिजियोथेरेपिस्ट नहीं हो सकता. पहले तो वृंदा थोड़ा हिचकिचाती है, लेकिन परिवार के लिए वह शांति निकेतन जाने के लिए तैयार हो जाती है. अंगद अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताता है कि उसके पिता पहले कितने मजबूत और आत्मनिर्भर थे. यह सुनकर तुलसी की आंखें भी नम हो जाती हैं. 

मिहिर को दिखी हादसे की झलक

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मिहिर घर लौट आता है. घर पहुंचते ही उसकी नजर एक घड़ी पर जाती है. उस घड़ी को उसने गाड़ी को टक्कर मारने वाले के हाथ में देखी थी. मिहिर को कुछ याद तो आता है, लेकिन पूरा सच उसके दिमाग में साफ नहीं हो पाता. मिहिर की मदद करने के लिए वृंदा शांति निकेतन तो पहुंचती है, लेकिन अपनी पहचान छिपाने के लिए मास्क पहन लेती है. जैसे ही वह कमरे में जाती है, मिहिर गिरने वाला होता है. तब वृंदा उसे संभाल लेती है और कुर्सी पर बैठाती है. वह चुपचाप उनके पैर छूकर आशीर्वाद भी लेती है, लेकिन अपनी पहचान जाहिर नहीं होने देती. 

मिहिर को एक्सरसाइज करवाती है वृंदा

मिहिर उससे मास्क हटाने को कहते हैं और प्यार से ‘बेटा’ कहकर बुलाना चाहते हैं, मगर वृंदा दूरी बनाए रखती है. वह मिहिर को पूरा एक घंटा एक्सरसाइज करवाती है. इसी बीच दवाइयों की बात करते हुए उसके मुंह से गलती से ‘पापा’ शब्द निकल जाता है. यह सुनकर मिहिर को तुलसी की याद आ जाती है, जो बीमारी में ऐसे ही उनकी देखभाल करती थी. थेरेपी के बाद जब वृंदा बाहर निकलने लगती है, तभी रणविजय उसका रास्ता रोक लेता है. वहीं बाद में रणविजय की नजर उस घड़ी पर पड़ती है, जो उसे सुहास ने गिफ्ट की थी, लेकिन अब वह देव के हाथ में दिखाई देती है. इससे उसके मन में शक पैदा हो जाता है.

तुलसी और वृंदा की बातचीत

घर लौटने के बाद तुलसी, वृंदा से मिहिर की हालत के बारे में पूछती है. वृंदा मानती है कि वह अभी भी अंगद से नाराज है क्योंकि उसने रणविजय का साथ दिया था. तुलसी उसे समझाती है कि रिश्ते नाजुक होते हैं, उन्हें संभालकर रखना पड़ता है.

ये भी पढ़ें: शांति निकेतन पर मंडराया खतरा, बापजी के सामने आई तुलसी-मिहिर की सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >