Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत मुन्नी और सलोनी की बातचीत से होती है. मुन्नी जल्दी ही समझ जाती है कि सलोनी कुछ छुपा रही है. सलोनी बताती है कि देव का रवैया बदल गया है. पहले वह काम को लेकर सीरियस था, लेकिन अब खुद को अमीर डायमंड फैमिली का दामाद बताकर काम से बचता है. वह यहां तक कहता है कि जरूरत पड़ी तो वे सूरत शिफ्ट हो सकते हैं. सलोनी को यह बात मजाक लगी थी, लेकिन बार-बार ऐसा कहना उसे परेशान कर रहा है. उसने देव को अपने दोस्त से यह कहते हुए भी सुना कि उसे काम करना पसंद नहीं है और वह ससुराल पर निर्भर रह सकता है.
नोइना को नहीं है कैंसर
कहानी में बड़ा ट्विस्ट आएगा है जब नोइना की सच्चाई सामने आती है. मुन्नी उसे खांसते हुए देखती है और दवा देने की कोशिश करती है, लेकिन नोइना मना कर देती है. फ्लैशबैक में खुलासा होता है कि नोइना को कैंसर नहीं है. डॉक्टर ने पहले गलत रिपोर्ट दी थी, लेकिन बाद में टेस्ट में वह पूरी तरह स्वस्थ पाई गई. इसके बावजूद नोइना ने यह सच्चाई छुपाने का फैसला किया. नोइना मानती है कि वह इस झूठ का फायदा उठाकर तुलसी को बेवकूफ बना रही है और मिहिर के करीब आने की कोशिश कर रही है. उसे पूरा भरोसा है कि उसका ये प्लान काम कर जाएगा.
नोइना का सच कौन जानता है?
नोइना को एक अनजान कॉल आता है. कॉल करने वाला उसकी सच्चाई जानता है और उसे ब्लैकमेल करने लगता है. दूसरी ओर करण को रात में एक कॉल आता है, जिसे वह छुपकर अटेंड करता है. नंदिनी को उस पर शक होता है. भारती अपने दिल की बात अंगद से कह देती है. उसे लगता है कि अंगद भी उससे प्यार करता है, लेकिन अंगद कोई साफ जवाब नहीं देता. वहीं फैक्ट्री में वृंदा अपने काम में लगी रहती है, जबकि अंगद उससे बात करने की कोशिश करता है, लेकिन वह उसे नजरअंदाज कर देती है.
यह भी पढ़ें– KSBKBT 2: तुलसी ने मानी नोइना की आखिरी इच्छा, भारती ने अंगद से किया प्यार का इजहार
