Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर विरानी की वापसी का इंतजार कर रहे फैंस को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. शो में अमर उपाध्याय ने एक बार फिर मिहिर के किरदार से वापसी की थी, लेकिन पिछले कई हफ्तों से वह कहानी से पूरी तरह गायब हैं. ऐसे में अगर दर्शक सोच रहे हैं कि उनकी वापीस फिर से कब होगी, तो इसके बारे में आपको बताते हैं.
Makers Contacted Amar Upadhyay Again: मेकर्स ने फिर किया संपर्क, लेकिन बात नहीं बनी?
इससे पहले अमर उपाध्याय के शो छोड़ने की खबरें सामने आई थी. बाद में एक्टर ने खुद साफ किया था कि अगर शो के मेकर्स उन्हें दोबारा बुलाते हैं तो वह वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं. अब 'सास, बहू और साजिश' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शो में आए लीप के बाद प्रोडक्शन टीम ने एक बार फिर अमर उपाध्याय से उनकी वापसी को लेकर बातचीत की. हालांकि यह बातचीत फिलहाल किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है.
Fee Issue Delays Return: फीस बनी वजह?
रिपोर्ट के अनुसार, अमर उपाध्याय ने शो में दोबारा जुड़ने से पहले अपनी फीस बढ़ाने की मांग की है. वहीं मेकर्स अभी तक उनकी नई फीस पर सहमत नहीं हुए हैं. इसी वजह से दोनों पक्षों के बीच बातचीत अंतिम फैसले तक नहीं पहुंच पाई है. फिलहाल यह साफ नहीं है कि दोनों के बीच समझौता कब होगा और अमर उपाध्याय दोबारा शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं. इस पर अभी तक ना तो मेकर्स और ना ही अमर की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है.
New Promo Hints At Mihir Return: नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
भले ही अमर उपाध्याय पिछले कुछ समय से स्क्रीन पर नजर नहीं आए हैं, लेकिन शो के नए प्रोमो ने एक बार फिर मिहिर विरानी को चर्चा में ला दिया है. प्रोमो में मिहिर के किरदार से जुड़ा सीन दिखाया गया है. हालांकि प्रोमो में नहीं बताया गया है कि आने वाले एपिसोड में मिहिर विरानी की एंट्री होगी या नहीं.
ये भी पढ़ें: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में होगी तृप्ति विरानी की वापसी? विरानी परिवार में आएगा नया तूफान
