Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में होगी नई एंट्री, इस शख्स से मिहिर कराएगा बेटे अंगद की शादी, नोइना ने ठुकराया विक्रम संग रिश्ता

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी में जल्द ही नई एंट्री होने वाली है. 'बालवीर' फेम अदिति सनवाल आने वाले दिनों में नोइना की भतीजी का किरदार निभाएंगी. इधर मिहिर फिर मैचमेकर बनकर अपने बेटे अंगद से उसकी शादी करवाने के बारे में सोचेगा.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्मृति ईरानी स्टारर क्योंकि सास भी कभी बहू थी जबसे ऑनएयर हुआ है, तबसे फैंस इसके एपिसोड्स को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. सीरियल में नए ट्विस्ट लाने के लिए मेकर्स अभिनेत्री अदिति सनवाल की एंट्री करवाने वाले हैं. वह शो में नोइना की भतीजी का किरदार निभाती नजर आएंगी.

फिर मैचमेकर बनकर अंगद की शादी नोइना की भतीजी से करवाने की प्लानिंग करेगा मिहिर

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2‘ के आने वाले एपिसोड्स में, मिहिर एक बार फिर मैचमेकर बनेगा, इस बार वह अंगद की शादी प्लान करेगा. इससे पहले, मिहिर ने परी की शादी अजय से करवाई थी. बाद में, उसने नोइना के लिए विक्रम को ढूंढा. अब वह अपने बेटे अंगद की शादी नोइना की भतीजी से करवाने की योजना बना रहा है, जिसका किरदार ‘बालवीर’ फेम अदिति सनवाल निभाएंगी.

नोइना को होगी गलतफहमी, मिहिर करता है उसे पसंद

कल रात के एपिसोड में, कहानी में नोइना खुद को फीलिंग्स के एक अजीबोगरीब भंवर में फंसा हुआ पाती है. उसे गलतफहमी को जाती है कि मिहिर उससे प्यार करता है. नोइना अपनी बहन से वीडियो कॉल पर बात करती है और उसे मिहिर के साथ हुई बातचीत के बारे में बताती है. उसकी बहन उसे सावधान रहने की चेतावनी देती है, लेकिन फिर नोइना जोर देकर कहती है कि वह गलत नहीं है और उसे लगता है कि मिहिर उसे पसंद करता है. नोइना बताती है कि वह उसकी शादी नहीं तोड़ना चाहती, क्योंकि वह भी तुलसी को पसंद करती है.

नोइना ने विक्रम का रिश्ता ठुकराया

इधर मिहिर, नोइना और विक्रम को शांति निकेतन में रात के खाने पर बुलाता है और उनसे कहता है कि वह उनकी शादी करवाएगा. इसके बाद मिहिर नोइना के घर जाता है और उससे बात करता है. हालांकि, नोइना को गलतफहमी हो जाती है और उसे लगता है कि वह अपने बारे में बात कर रहा है. मिहिर उसे बताता है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती और यह कभी भी किसी से भी हो सकता है. हालांकि जब नोइना को पता चलता है कि मिहिर विक्रम के बारे में बात कर रहा है, तो वह टूट जाती है. वह कहती है उसे कोई दिलचस्पी नहीं है.

यह भी पढ़ें- The Bengal Files: विवेक अग्निहोत्री ने द बंगाल फाइल्स को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- दर्द ने उनकी आत्मा को छू लिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >