Kuberaa OTT Release: धनुष की 'कुबेर' थिएटर्स में हिट होने के बाद OTT पर काटेगी बवाल? जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी मूवी

Kuberaa OTT Release: धनुष की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'कुबेर' अपने डिजिटल डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार है. शेखर कम्मुला के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 133 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

Kuberaa OTT Release: साउथ सुपरस्टार धनुष की मच अवेटेड क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘कुबेर’ ने 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. शेखर कम्मुला के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सिनेमाघरों में जहां पहले दिन जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, वहीं अब दर्शक इसकी OTT रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

फिल्म ने ओपनिंग डे पर भारत में 13 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. इसमें एक स्लम एरिया में रहने वाले आम इंसान के माफिया लीडर बनने की दमदार कहानी दिखाई गई है. फिल्म में जबरदस्त थ्रिल, इमोशन और ड्रामा है, जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधकर रखता है. अब जबकि, यह अपने डिजिटल डेब्यू को तैयार है तो आइए बताते हैं इसकी स्ट्रीमिंग डिटेल्स.

कहां और कब देख पाएंगे OTT पर?

‘कुबेर’ का प्रीमियर 18 जुलाई 2025 को Amazon Prime Video पर किया जाएगा. यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में उपलब्ध होगी. इसकी आधिकारिक घोषणा आज अमेजन प्राइम के इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कर दी गई है.

स्टारकास्ट ने लूटी वाहवाही

धनुष के साथ फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी, रश्मिका मंदाना, जिम सर्भ और दलीप ताहिल जैसे कलाकार नजर आए हैं. फिल्म की एक्टिंग और स्क्रीनप्ले को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. एक्स (Twitter) पर कई फैंस ने धनुष को नेशनल अवॉर्ड का दावेदार बताया है. यहां तक की खुद मेगास्टार चिरंजीवी ने भी फिल्म के सक्सेस इवेंट में इस बात को कहा था.

बजट और बॉक्स ऑफिस

करीब 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 133 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. OTT रिलीज से इसके लाइफटाइम कलेक्शन में और इजाफा होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़े: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: निधि भानुशाली ने शो छोड़ने के 7 साल बाद पुरानी सोनू को रिप्लेस करने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- चार लड़को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >