अरमान मलिक-विशाल पांडे के थप्पड़ कांड पर क्या बोली कृतिका मलिक, यहां जानें

बिग बॉस ओटीटी 3 में कृतिका मलिक और विशाल पांडे के थप्पड़ कांड ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. इस मामले ने सोशल मीडिया पर एक जंग छेड़ दी. अब खुद कृतिका ने इस मुद्दे पर बात की है और अपना पक्ष रखा है.

बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले हो चुका है और सना मकबूल ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया. रियालिटी शो में कई लड़ाईयां हुई और कई रिश्ते भी बने. हालांकि जिस घटना ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी, वह कोई और नहीं बल्कि अरमान मलिक और विशाल पांडे का थप्पड़ कांड था. इस मुद्दे ने घर के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी थी. कई ने अरमान को गलत कहा, तो कई ने विशाल का सपोर्ट किया. अब जिनकी वजह से ये सारी बातें हुई, उन्होंने इस घटना पर बात की और अपनी राय रखी.

विशाल और अरमान के थप्पड़ कांड पर कृतिका ने कही ये बात

ईटाइम्स टीवी संग बात करते हुए कृतिका मलिक ने कहा कि घर के अंदर विशाल ने अपनी गलती मानी थी, लेकिन बाद में वे अपने बयान से पूरी तरह बदल गए थे. एक्ट्रेस ने कहा कि मेरा मानना ​​​​है कि वह एक पति के रूप में मेरी रक्षा कर रहे थे, और उस समय, उन्हें लगा कि विशाल ने मेरी पत्नी के बाद में गलत बात की कही है, इसलिए उन्होंने मेरे लिए स्टैंड लिया. मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे अरमान जी जैसा पति मिला, जो मुझसे बहुत प्यार करते हैं और जिनके लिए शो कोई मायने नहीं रखता. मैं इसमें अरमान जी का पूरा सपोर्ट करती हूं.”

Also Read- क्या Bigg Boss 18 में भाग लेंगे रणवीर शौरी, बिग बॉस ओटीटी 3 फाइनलिस्ट बोले- रियलिटी टीवी को अपनाना…

Also Read- Bigg Boss 18: शोएब इब्राहिम ने बिग बॉस 18 में बतौर कंटेस्टेंट भाग लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- रियालिटी शो में जरूर…

लवकेश के बदलने पर क्या बोली कृतिका मलिक

लवकेश कटारिया के एलिमिनेशन के बाद अपना बयान बदलने के बारे में बोलते हुए कृतिका मलिक ने कहा, “लवकेश पूरे मामले पर अपने हिसाब से बयान बदल रहे हैं. उस समय, उन्होंने ही उनके और विशाल के बीच की पूरी बातचीत सुनी थी. जब कन्फेशन रूम में बुलाया गया था लवकेश ने स्वीकार किया कि विशाल गलत थे. उन्होंने यहां तक ​​कहा, “भाई, अगर मैं होता तो मैं भी मारता, लेकिन जब ग्रैंड फिनाले हुआ, तो वह पूरी तरह बदल गया और बोला कि उन्होंने कुछ अलग कहा था.”

Entertainment Trending Videos

Also Read- Bigg Boss OTT 3 Winner: प्राइज मनी का क्या करेगी विनर सना मकबूल, कहा- एक बेटी हमेशा चाहेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >