Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो के ये हैं टॉप 5 फाइनलिस्ट, जानें कौन बनेगा विनर

Khatron Ke Khiladi 14: खतरों के खिलाड़ी 14 के ग्रैंड फिनाले का काउंटडाउन शुरू हो गया है. वहीं रोहित शेट्टी के शो को टॉप 5 फाइनलिस्ट भी मिल गए हैं. इन्हीं में से कोई एक ग्रैंड फिनाले पर ट्रॉफी के साथ चमचमाती कार अपने नाम करेगा.

Khatron Ke Khiladi 14: खतरों के खिलाड़ी सबसे पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियालिटी शो में से एक है. रोहित शेट्टी की ओर से होस्ट किया जाने वाला 14वां सीजन शुरू से ही रोमांच से भरपूर रहा. शो का प्रीमियर 27 जुलाई को शुरू हुआ और इसकी शूटिंग रोमानिया में हुई थी. अब हर कोई रियालिटी शो के ग्रैंड फिनाले का इंतजार कर रहा है. बीते दिनों फिनाले टास्क खत्म हुआ और रोहित शेट्टी के शो को अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल गया. गशमीर महाजनी, अभिषेक कुमार और कृष्णा श्रॉफ फाइनलिस्ट बनकर शालीन भनोट और करण वीर मेहरा के साथ शामिल हुए. निमृत कौर अहलूवालिया, सुमोना चक्रवर्ती और नियति फतनानी सेमीफाइनल में बाहर हो गईं.

कौन बने खतरों के खिलाड़ी 14 के टॉप 5 फाइनलिस्ट

खतरों के खिलाड़ी 14 के सेमीफाइनल एपिसोड में, रोहित शेट्टी ने तीन टास्क आयोजित किए, जिनमें से तीन प्रतियोगी फाइनलिस्ट के रूप में शालीन भनोट और करण वीर मेहरा के साथ शामिल होंगे. पहले टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स ने परफॉर्म किया. रोहित ने प्रतियोगियों से कहा कि वे एक-दूसरे को धक्का दे सकते हैं. नियति नीचे गिर गईं और वीक की पहली एलिमिनेटेड प्रतियोगी बनी. गशमीर महाजनी ने टास्क जीता और शो के तीसरे फाइनलिस्ट बने.

अभिषेक ने कैसे जीता टिकट टू फिनाले टास्क

दूसरे टास्क में अभिषेक कुमार, कृष्णा श्रॉफ, सुमोना चक्रवर्ती और निमृत कौर अहलूवालिया आमने-सामने आए. अभिषेक इसे सबसे पहले पूरा करने में कामयाब रहे और शो के चौथे फाइनलिस्ट बने. अफसोस की बात यह है कि सुमोना चक्रवर्ती अपने खराब प्रदर्शन के कारण बाहर हो गईं.

निमृत कौर अहलूवालिया और कृष्णा श्रॉफ में से कौन जीता

तीसरे टास्क में निमृत कौर अहलूवालिया और कृष्णा श्रॉफ ने एक-दूसरे के खिलाफ स्टंट किया. कृष्णा ने कम समय में वॉटर स्टंट पूरा किया और जीत हासिल की. वह केकेके 14 के ग्रैंड फिनाले में पांचवीं फाइनलिस्ट के रूप में चार लड़कों में शामिल हुईं. आखिरकार निमृत को अलविदा कहना पड़ा.

खतरों के खिलाड़ी 14 का कौन बनेगा विनर

खतरों के खिलाड़ी 14 का फिनाले आने वाले वीकेंड में टेलीकास्ट किया जाएगा. जिगरा स्टार आलिया भट्ट और वेदांग रैना गेस्ट बनकर आएंगे. सोशल मीडिया की मानें तो करणवीर मेहरा खतरों के खिलाड़ी 14 के विजेता बन सकते हैं. हालांकि अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: करणवीर मेहरा के बाद ये शख्स बना दूसरा फाइनलिस्ट, नाम जान फैंस हो जाएंगे खुश

Also Read- Fact Check: ये कंटेस्टेंट बना Khatron Ke Khiladi 14 का विनर, रोहित शेट्टी संग तसवीर हुई वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >