KBC Juniors Registration: हॉटसीट पर आने की बारी अब बच्चों की, जानें रजिस्ट्रेशन करने का तरीका

क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 16 में अब बच्चों को हॉटसीट पर आने का मौका मिलेगा. केबीसी जूनियर्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है और प्रोसेस क्या है ये हम आपको बताते हैं.

KBC Juniors Registration: अमिताभ बच्चन का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 16 दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. केबीसी 16 के हर एपिसोड में कंटेस्टेंट कुछ ना कुछ धमाल जरूर मचाते हैं. जल्द ही केबीसी जूनियर्स की वापसी होने वाली है और इसका प्रोमो चैनल ने जारी कर दिया है. प्रोमो में बिग बी ने बताया कि कब से रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है. ऐसे में आपको हम बताते हैं कि रजिस्ट्रेशन कैसे करना है.

कब से शुरू हो रहा कौन बनेगा करोड़पति 16 का रजिस्ट्रेशन

कौन बनेगा करोड़पति 16 का रजिस्ट्रेशन 2 सितम्बर से लेकर 9 सितम्बर तक होगा.

कितने साल तक के बच्चे कौन बनेगा करोड़पति 16 में भाग ले सकते हैं

केबीसी की हॉट सीट पर 8-15 साल के बच्चे को बैठने का मौका मिलेगा.

कौन बनेगा करोड़पति 16 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करना है

केबीसी 16 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सोनीलिव ऐप का इस्तेमाल करना होगा.

केबीसी 16 का रजिस्ट्रेशन कब से शुरू हुआ है

कौन बनेगा करोड़पति 16 के प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, ”हॉटसीट पर आने की बारी अब होगी बच्चों की. केबीसी जूनियर्स रजिस्ट्रेशन खुला है, आज रात 9 बजे से 9 सितम्बर रात 9 बजे तक.”

क्या है केबीसी 16 का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

-SonyLIV ऐप डाउनलोड करने के बाद उन बच्चों का नाम रजिस्टर करें, जो KBC 16 में भाग लेना चाहते हैं
-बच्चों की जानकारी सोनीलिव पर शेयर करें
-रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 2 सितंबर, रात 9 बजे से शुरू हो गई है
-रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 9 सितंबर, रात 11:59 बजे खत्म हो जाएगी
-बच्चों को केबीसी में हर दिन पूछे जाने वाले सवालों के सही जवाब देने होंगे. सही जवाब देने के बाद ही उनका सेलेक्शन होगा.

Also Read- KBC 16: हॉटसीट पर पहुंचे पहले आदिवासी शख्स के अकाउंट में सिर्फ 260 रुपये, जीत लिये 50 लाख

Also Read- KBC 16: इस सवाल पर अटके गुजरात के उत्कर्ष बक्शी, नहीं जीत पाए 25 लाख, क्या आपको आता है इस प्रश्न का जवाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >