KBC 16: उत्तर प्रदेश के सुधीर कुमार ने मजाक उड़ाने वालों को दिया करारा जवाब, क्या दे पाएंगे 50 लाख के सवाल का जवाब

क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 के टीवी पर आने में कुछ दिन ही बच गए है. केबीसी का नया प्रोमो आ गया है और इसमें उत्तर प्रदेश के किसान सुधीर कुमार हॉटसीट पर दिख रहे हैं.

Kaun Banega Crorepati 16: अमिताभ बच्‍चन पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 को लेकर फिर से आ रहे हैं. केबीसी 16 का नया प्रोमो मेकर्स ने जारी किया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के किसान सुधीर कुमार हॉटसीट पर नजर आ रहे हैं. सुधीर ने शो पर अपनी इमोशनल कहानी सुनाई, जिसे बिग बी ने बड़े ही ध्यान से सुना. बिग बी उनसे 50 लाख रुपये का सवाल पूछते हैं. क्या सुधीर 50 लाख रुपये के सवाल का जवाब दे पाते हैं या नहीं, ये तो एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद ही पता चलेगा.

क्या कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 का नया प्रोमो आ गया?

जी हां. कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 का नया प्रोमो चैनल ने जारी कर दिया है. प्रोमो शेयर कर कैप्शन में लिखा है, जिंदगी के एक नये सवाल का जवाब देने आये हैं सुधीर कुमार. क्या वो केबीसी के मंच पर रोशन कर पाएंगे अपना नाम?

केबीसी 16 के प्रोमो में क्या है?

केबीसी 16 के हॉटसीट पर सुधीर कुमार नजर आते हैं. प्रोमो में वो कहते हैं, मेरे पिता ने बी.ए. किया है और मुझे भी पढ़ाया है. मैं सफल नहीं हो सका, तो किसानी में अपने पिता की हेल्प करने लगा.

केबीसी 16 के हॉटसीट पर पहुंचे कंटेस्टेंट सुधीर क्यों हुए भावुक?

केबीसी 16 में कंटेस्टेंट सुधीर अपनी कहानी बताते हुए भावुक हो जाते हैं. सुधीर कहते हैं, लोगों ने मेरा बहुत मजाक उड़ाया, लेकिन मैंने किसी के तानों का जवाब नहीं दिया. मुझे अपनी शिक्षा पर भरोसा था कि मैं जिस मंच पर जा रहा हूं, वो मंच ही सबका जवाब देगा.

केबीसी 16 में क्या सुधीर 50 लाख रुपये जीत पाएंगे?

उत्तर प्रदेश के सुधीर कुमार केबीसी 16 में 50 लाख रुपये जीत पाएंगे या नहीं, इसका पता एपिसोड आने के बाद ही पता चलेगा.

कब से टीवी पर आएगा कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16?

12 अगस्त से कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16, सोमवार से शुक्रवार को रात 9 बजे टीवी पर आएगा. इसे आप घर पर बैठकर देख सकते हैं.

Also Read- KBC 16: हॉटसीट पर पहुंची दिपाली ने अमिताभ बच्चन को किया परेशान, बिग बी बोले- आपने कुछ…

Also Read- अमिताभ बच्चन ने लेटेस्ट व्लॉग में शेयर की अपने दिल की बात, जानें ऐसा क्यों लिखा- ‘बहुत हेल्पलेस महसूस कर रहा हूं…’

Also Read- Anant-Radhika Aashirwad Ceremony: एमएस धोनी को तसवीर खिंचवाते देख अमिताभ बच्चन ने किया ये काम, फैंस बोले- बिग बी सोच रहे होंगे…

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >